Gorakhpur weather news: रात का तापमान स्थिर, दिन के तापमान में हो रही गिरावट

रात का तापमान पिछले दो दिनों से स्थिर है लेकिन दिन के तापमान में गिरावट जारी है। 26 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 27 नवंबर को सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलेगी!

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 12:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 12:02 PM (IST)
Gorakhpur weather news: रात का तापमान स्थिर, दिन के तापमान में हो रही गिरावट
गोरखपुर में सुबह छाई धुंध। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। रात का तापमान पिछले दो दिनों से स्थिर है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट जारी है। 26 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 27 नवंबर को सुबह हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चलेगी और सुबह 10.00 बजे के बाद पश्चिमी हवा बनेगी। इसकी गति 03-07 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

25.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा दिन का अधिकतम तापमान

दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। सुबह के समय कोहरा और धुंध हो सकती है और पूरे दिन धुंध छाई रह सकती है।

जारी रहेगा मौसम में उतार-चढाव

बता दें मौसम में लगतार उतार चढ़ाव जारी है। 26 नवंबर को दिन का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। बता दें पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड बढ़ी है। 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवा की अधिकतम गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे रही। अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत व न्यूनतम 71 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि नवंबर माह अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा।

दिसंबर के प्रथम सप्‍ताह में पडेगी कडाके की ठंड

दिसंबर प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। बता दें आमतौर पर दिसंबर द्वितीय सप्ताह ठंड कड़ाके की पड़ती है। नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस है। नवंबर माह में औसत वर्षा 2.2 मिलीमीटर है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस औसत से कम रहा।

पिछले पांच दिनों में आर्द्रता व एक्युआइ

तिथि आर्द्रता प्रतिशत एक्युआइ

22 नवंबर 85 120

23 नवंबर 86 130

24 नवंबर 90 197

25 नवंबर 93 242

26 नवंबर 95 299

जानिए एक्युआई लेवल की स्थिति

0-50- अच्छा

51-100- संतोषजनक

101-200- सांस लेने में थोड़ी कठिनाई, बच्चे व बुजुर्ग के लिए सावधानी अपनाने की जरूरत

201-300- सांस लेने में तकलीफ देह स्थिति

301-400- अत्यंत खराब स्थिति

401 से ऊपर- हर किसी के लिए भयावह स्थिति

chat bot
आपका साथी