Gorakhpur Weather News: रात साढ़े तीन डिग्री ठंडी, डेढ़ डिग्री बढ़ गया दिन का तापमान

पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान तो औसत से भी नीचे चला गया है। रविवार का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 10:52 AM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 03:53 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: रात साढ़े तीन डिग्री ठंडी, डेढ़ डिग्री बढ़ गया दिन का तापमान
गोरखपुर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में करीब साढ़े तीन डिग्री गिरावट आई है, जबकि दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री वृध्दि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा की अधिकतम गति 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

ऐसा रहा शनिवार का तापमान

बता दें पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान तो औसत से भी नीचे चला गया है। रविवार का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मार्च माह का औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृध्दि बरकरार है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा।  यह औसत से अधिक है। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की की वृध्दि हुई है। इससे लोगों ने उमस महसूस किया। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी।

दो अप्रैल तक ऐसा रहेगा तापमान

आगामी 2 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण शुष्क होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब साढ़े तीन डिग्री ठंडा है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम  70 फीसद व न्यूनतम 31 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रति घण्टे रही।

आगामी दिनों का संभावित तापमान(डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

29 मार्च     18       36

30 मार्च     19       37

31 मार्च     18       37

1 अप्रैल      19      38

2 अप्रैल     20       37

3 अप्रैल    21       38

मार्च माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 32.6

औसत न्यूनतम तापमान - 16.1

chat bot
आपका साथी