तीन माह पहले हुई थी शादी, विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

परमेश्वरपुर के टोला जीतपुर पश्चिमी निवासी बिरजू की शादी 25 अप्रैल 2021 को सुनैना से हुई थी। शनिवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। फिर थोड़ी देर बाद कमरे में फंदे से लटकता सुनैना का शव मिला।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:01 PM (IST)
तीन माह पहले हुई थी शादी, विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
फंदे से लटकी महिला की प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। चिलुआताल थाना क्षेत्र में विवाहिता ने रात फंदे से लटककर जान दे दी। भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परमेश्वरपुर के टोला जीतपुर पश्चिमी निवासी बिरजू की शादी 25 अप्रैल 2021 को सुनैना से हुई थी। शनिवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। फिर थोड़ी देर बाद कमरे में फंदे से लटकता सुनैना का शव मिला। गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर दो निवासी विवाहिता के भाई पल्टू निषाद ने पति, सास, ससुर व ननद पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

छेडख़ानी के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सुबह अपहरण व छेडख़ानी के आरोपित के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। काजीपुर के माली टोला निवासी मोहम्मद सैफ, फरहान शेख, अहमद, रेहान, साहिल, मोहसिन सेम, शाहरूख शेख के खिलाफ एक माह पहले कोतवाली पुलिस ने अपहरण, छेडख़ानी, मारपीट, धमकी देने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपित फरार है।

बाइक की चपेट में आने से मौत

झंगहा क्षेत्र में बाइक की चपेट में आने से घायल बरगदवां निवासी शिवानंद की देर रात मौत हो गई। शनिवार को दिन में वह बरही-झंगहा मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 28 वर्षीय शिवानंद को परिवार के लोगों ने गोरखपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधेड़ का शव मिला

खजनी इलाके के छपिया स्थित मछली बाजार में प्रहलाद साहनी का शव मिला है। वह 50 वर्ष के थे। गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा निवासी प्रहलाद शनिवार को घर से निकले थे। शव के पास से कुछ दवाएं मिली हैं। इस आधार पर उनके बीमार रहने की आशंका जताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी