प्रियंका की मौत में नया मोड़, अब दो सहेलियों से की गई पूछताछ

विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा की मौत के मामले में पुलिस अब उसके सहेलियों से पूछताछ कर रही है। दो सहेलियों को महिला थाने बुलाकर सीओ चौरीचौरा ने पूछताछ की। एसएसपी डा. विपिन टाडा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में पहुंचे।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 03:42 PM (IST)
प्रियंका की मौत में नया मोड़, अब दो सहेलियों से की गई पूछताछ
विश्वविद्यालय परिसर में हुई थी छात्रा प्रियंका की मौत। फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा प्रियंका की मौत मामले में पुलिस अब उसके सहेलियों से पूछताछ कर रही है। दो सहेलियों को महिला थाने बुलाकर सीओ चौरीचौरा ने पूछताछ की। एसएसपी डा. विपिन टाडा विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में पहुंचे। स्टोर रुम का ताला खुलवाकर, उस स्थान को देखा जहां प्रियंका का शव फंदे से लटका मिला था।

आंधे घंटे तक एसएसपी ने सभी बिंदुओं की जांच की

आधे घंटे तक मौके पर रहे एसएसपी ने सभी बिंदुओं पर जांच करने के साथ ही मामले की विवेचना कर रहे सीओ चौरीचौरा जगत राम कन्नौजिया से बात की। इससे पहले दोपहर में प्रियंका की एक सहेली को महिला थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

प्रियंका वहां किसके साथ गई, यह जानकारी नहीं

सहेली ने बताया कि परीक्षा देने के बाद प्रियंका साथ में ही दीक्षा भवन से बाहर निकली, वहां से कहां और किसके साथ गई इसकी जानकारी नहीं है। दूसरी सहेली ने भी यही जानकारी दी। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करे विवेचक को स्टेट मेडिको लीगल टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही इस केस पर पुलिस आखिरी फैसला लेगी।

सभी बिंदुओं पर चल रही है गहनता से जांच

एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि छात्रा की मौत के प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गहना से जांच चल चल रही है। जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।

यह है मामला

गुलरिहा के शिवपुर सहबाजगंज की रहने वाली प्रियंका विश्वविद्यालय में बीएससी गृह विज्ञान (तृतीय वर्ष) की छात्रा थी। 31 जुलाई की सुबह वह दीक्षा भवन में परीक्षा देने आयी थी। दोपहर में प्रियंका का शव गृह विज्ञान विभाग में स्टोर के पास ट्यूबलाइट हैंगिंग हुक में बंधे दुपट्टे से लटका मिला। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसके दाह संस्‍कार से पहले भी काफी गरमागरमी का माहौल बन गया था।

chat bot
आपका साथी