कोरोना से जंग में रेलवे स्‍टेशन पर लापरवाही बिना जांच ही अपने घर जा रहे बाहर से आए लोग

कोरोना का संक्रमण बढने का खतरा अभी बरकरार है। इसका प्रकोप शुरू होने पर रेलवे स्‍टेशन पर आने वाले यात्रियों काेे जांच कराने के बाद ही बाहर जाने देने की व्‍यवस्‍था की गई थी। कारोना की दूसरी लहर बीतने के बाद इस व्‍यवस्‍था में लापरवाही बरती जा रही है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 01:10 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 01:10 PM (IST)
कोरोना से जंग में रेलवे स्‍टेशन पर लापरवाही बिना जांच ही अपने घर जा रहे बाहर से आए लोग
कोरोना से जंग में रेलवे स्‍टेशन पर लापरवाही। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। जिला कोरोना मुक्त भले हो गया है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। दूसरी लहर के पूर्व की गई लापरवाही पुन: दोहराई जा रही है। गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन का इस लापरवाही का उदाहरण बन गया है। रेलवे स्टेशन पर एक दिन में अधिकतम केवल पांच सौ यात्रियों की ही जांच हो पा रही है, जबकि ट्रेन से आने वालों की प्रतिदिन की संख्या लगभग 25 हजार से अधिक है। एयरपोर्ट पर भी रोज 80 से 100 जांचें ही हो पा रही हैं। शेष यात्री बिना जांच कराए ही घर चले जा रहे हैं। त्योहारों में दिल्ली, मुंबई सहित अन्य जगहों पर आए लोगों के साथ संक्रमण आ सकता है। यदि वे बिना जांच कराए गांवों में गए तो इसे फैलने में देर नहीं लगेगी। कोविड की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां नाकाफी दिख रही हैं।

त्‍योहारों में बडी संख्‍या में बाहर से आते हैं प्रवासी कामगार

त्योहारों का समय शुरू हो गया है। आठ दिन बाद दशहरा है और उसके 20 दिन बाद दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज व छठ का त्योहार पड़ेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार बाहर से आते हैं। उनकी कोविड जांच के नाम पर रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर खानापूरी की जा रही है।

दूसरी लहर आने से पहले भी हुई थी लापरवाही

जांच में ऐसी ही इस साल मार्च में रेलवे स्टेशन पर हो रही थी। बड़ी संख्या में यात्री बिना जांच कराए निकल गए। परिणामस्वरूप अप्रैल, मई व जून में दूसरी लहर की भयावहता जिले को भुगतनी पड़ी। विमान से आने वाले यात्रियों से संक्रमण फैलने की आशंका कम है, क्योंकि जिस एयरपोर्ट से होकर वे आ रहे हैं, वहां जांच हो चुकी होती है। लेकिन रेलवे स्टेशन से बिना जांच कराए निकल रहे यात्री बड़ा जोखिम पैदा कर सकते हैं।

एक सप्ताह में रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर हुई जांच

तारीख रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट

01       250            93

02      393             97

03       317            80

04       478          100

05       360            51

06       330            77

07      144             82

एक सप्ताह में हुई आरटीपीसीआर व एंटीजन जांच

तारीख आरटीपीसीआर एंटीजन

01       1625           1601

02        1448          1352

03          887            540

04        1090            775

05         2496          2169

06         2177         1884

07         1904         1684

लोगों को करना होगा सहयोग

सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय बताते हैं कि रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर प्रतिदिन यात्रियों की जांच की जा रही है। लेकिन हम किसी को जांच के लिए बाध्य नहीं कर सकते। लोगों को जागरूक होना होगा, तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। यात्रियों को भी चाहिए कि वे रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर बने बूथों पर स्वेच्छा से जाकर कोविड जांच करा लें। मास्क लगाएं और शारीरिक दूरी का पालन करते रहें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल आदि में जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी