कार्य के बल पर सरकार बनाने का दावा कर गए राष्ट्रीय मंत्री

भाजपा के विभाग व प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक गोरखपुर क्लब में संपन्न हुई। पहले सत्र में 22 प्रकोष्ठ और दूसरे में 28 विभाग के पदाधिकारियों की इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 08:45 AM (IST)
कार्य के बल पर सरकार बनाने का दावा कर गए राष्ट्रीय मंत्री
चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन का स्वागत करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : भाजपा के विभाग व प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय बैठक गोरखपुर क्लब में संपन्न हुई। पहले सत्र में 22 प्रकोष्ठ और दूसरे में 28 विभाग के पदाधिकारियों की इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई।

कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा

दोनों सत्रों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। देश में सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे पीछे की लाइन में बैठे और सबसे आगे की लाइन में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान और उपयोगिता बराबर होती है। उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल में सरकार न होने का दर्द बताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनाने के लिए कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की जरूरत बताई। चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करने को कहा। प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सौ दिन के लिए सौ कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान और घर घर जनसंपर्क पर जोर दिया।

प्रकोष्ठ और विभाग इकाई की बताई उपयोगिता

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव की द्ष्टि से प्रकोष्ठ और विभाग इकाई की उपयोगिता बताई। सभी प्रकोष्ठों और विभागों के प्रदेश प्रभारी क्रमशः शिवकुमार पाठक और ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी को विस्तार से रखा। आभार क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला ने जताया। संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्व जीतांशु सिंह आशु, पीएन पाठक ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और ड. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस बैठक में प्रमुख रूप से कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, श्रवण पांडेय, डा. पंकज सिंह, रामेश्वर कुशवाहा, डा. अजय मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, डा. अभय मणि त्रिपाठी, राजा त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, पंकज जायसवाल, अनादि देव पाठक, सौरभ अग्निहोत्री, मार्कंडेय शाही, बंका सिंह, सज्जन मणि त्रिपाठी, डा. वीना गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, विपुल त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी