भाजपा महिला मोर्चा की राष्‍ट्रीय मंत्री बोलीं, झूठा है प्रियंका का महिलाओं को आरक्षण देने का वाद

महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कमल शक्ति संवाद और महिला प्रबुद्ध् सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 04:06 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 05:46 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की राष्‍ट्रीय मंत्री बोलीं, झूठा है प्रियंका का महिलाओं को आरक्षण देने का वाद
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य को सम्‍मानित करतीं स्मृता चंद बाएं व विधायक संगीता। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कमल शक्ति संवाद और महिला प्रबुद्ध् सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री विजया रहाटकर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने का झूठा वादा कर रही हैं।

राजस्‍थान व छत्‍तीसगढ में है कांग्रेस की सरकार

झूठे वादे करने के धुन में वह यह भी भूल जा रही हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी की सरकार है। प्रदेश की महिलाओं को बड़े आरक्षण का झूठा सपना दिखाकर वह उनकी संवेदनाओं से खेल रही हैं। इसके लिए महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। प्रदेश की महिलाओं से वादा करने से पहले उन्हें उन दोनों राज्यों में 40 फीसद आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है।

उत्‍तर प्रदेश में महिला अपराध में आई कमी

विजया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में महिला अपराध में कमी है। महिलाएं खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला अपराध के मामले में प्रदेश का आंकड़ा औसत से काफी कम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को सजा दिलाने में भी योगी सरकार अव्वल है। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि देश और प्रदेश दोनों सरकारों के केंद्र में महिलाएं हैं। उनके हितों को ध्यान में रखकर ही कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाती हैं।

उज्‍ज्‍वला योजना से महिलाओं को मिला सर्वाधिक लाभ

उज्ज्वला योजना का सर्वाधिक फायदा भी महिलाओं को ही मिला है। प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं भाजपा के साथ हैं। महिलाओं के बल पर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय मंत्री और चौरी चौरा की विधायक संगीता यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून का राज है, इसलिए महिलाएं सुरक्षित हैं। इसका प्रतिफल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा। कार्यक्रम की संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने कविता के माध्यम से कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है।

यह रहीं मौजूद

कार्यक्रम में प्रो. उमा श्रीवास्तव, ऊषा दास, सुनीषा श्रीवास्तव, डा. प्रमिला पोद्दार, गुंजन श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, सुप्रिया द्विवेदी, डा. फरीदा सिद्दीकी और सिस्टर टेरेसा को सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डा. ममता पांडेय, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला, महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव, महामंत्री रानी मिश्रा, निहारिका त्रिपाठी, बिंदू गुप्ता, नेहा मणि आर्या, सुनीता पासवान, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी