सरकार पर बरसी सपा, जिलाध्‍यक्ष नगीना साहनी ने कहा- भ्रष्‍टाचार में डूबा है पुलिस और प्रशासन

बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई मासिक बैठक में सपा नेताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर काफी मंथन किया। त्रिस्तरीय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में विजय दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बेलगाम है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:10 AM (IST)
सरकार पर बरसी सपा, जिलाध्‍यक्ष नगीना साहनी ने कहा- भ्रष्‍टाचार में डूबा है पुलिस और प्रशासन
सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नगीना साहनी। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई मासिक बैठक में सपा नेताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर काफी मंथन किया। त्रिस्तरीय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में विजय दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि रोज बहन-बेटी की अस्मत लूटी जा रही है, कहां है मिशन शक्ति? कहां है एंटी रोमियो स्क्वाड?  भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार कई रूप में जनता को दिख रहा है। पुलिस और तहसील के भ्रष्टाचार से आम जनमानस त्रस्त है। कोरोना काल से उपजे आर्थिक संकट की मार से जनता की कमर टूट गई है।

रसोई गैस की कीमतों ने खराब कर दिया बजट  

डीजल-पेट्रोल के दाम बेलगाम है। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों ने लोगों का बजट खराब कर दिया है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट बना हुआ हैं। भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से नई पीढ़ी का भविष्य असुरक्षित हो गया है। कृषि कानून खतरनाक कदम है। बिना खेती के कोई विश्‍व गुरु नहीं बन सकता। सरकार को यह जान लेना चाहिए कि किसानों का उत्पीड़न करके कोई सत्ता में नहीं टिक सकता। किसानों के लिए संघर्षरत रहेंगे समाजवादी।

जनता विधानसभा चुनावों का कर रही बेसब्री से इंतजार

जनता परिवर्तन के लिए सन् 2022 के विधानसभा चुनावों का इंतजार बेसब्री से कर रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से अखिलेश यादव, जगदीश यादव, डा. मोहसिन खान, अवधेश यादव, यशपाल रावत, अमरेंद्र निषाद, मनुरोजन यादव, रामलखन पासवान, जफर अमीन डक्कू, मिर्जा कदीर वेग, मुन्नी लाल यादव, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र सिंह, संजय पहलवान, मनोज निषाद, प्रमोद यादव, मैना भाई, राघवेंद्र तिवारी राजू, देवेंद्र भूषण निषाद, रामललित यादव, हरि यादव, बिंदा देवी, अभिमन्यु यादव, नौशाद भाई, विनय यादव, दयानंद विद्रोही, संतोष यादव, सुमन पासवान, ओमप्रकाश यादव, बृजेश गौतम आदि मौजूद रहे। इस दौरान अशोक बेलदार, धीरेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, ध्रुव चंद, दीपक चौहान, सोनू चौहान आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी