झोपड़ी में सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, जंगल किनारे मिला मोबाइल Gorakhpur News

महराजगंज पनियरा के रजौड़ा बड़ा टोला के रहने वाले भूतेली प्रसाद अपनी 42 वर्षीय पत्नी रंभा देवी के साथ भगवानपुर गांव में टिकरिया जंगल किनारे खेती करते हैं। जानवरों से फसल बचाने के लिए भूतेली और रंभा देवी खेत में ही झाेपड़ी डालकर रहते थे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 01:06 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 08:26 PM (IST)
झोपड़ी में सो रही महिला की गला दबाकर हत्या, जंगल किनारे मिला मोबाइल Gorakhpur News
हत्‍या की खबर पहुंची गांव की महिलाएं, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गुलरिहा थानाक्षेत्र में टिकरिया जंगल किनारे खेत में झोपड़ी डालकर रहने वाली महिला की गुरुवार रात में गला दबाकर हत्या कर दी गई। महराजगंज के पनियरा क्षेत्र की रहने वाली महिला एक सप्ताह से अकेले थी। बेटा और बेटी गांव चले गए थे। पुलिस को महिला का मोबाइल जंगल किनारे मिला है। जिसकी वजह से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

महराजगंज, पनियरा के रजौड़ा, बड़ा टोला के रहने वाले भूतेली प्रसाद अपनी 42 वर्षीय पत्नी रंभा देवी के साथ भगवानपुर गांव में टिकरिया जंगल किनारे खेती करते हैं। जानवरों से फसल बचाने के लिए भूतेली और रंभा देवी खेत में ही झाेपड़ी डालकर रहते थे। पिछले चार साल से बच्चाें के साथ रंभा रहती यही रहती थी। भूतेली बीच-बीच में घर से आते-जाते थे। 15 दिन पहले रंभा भी बच्चों के साथ अपने गांव चली गयी थी। एक सप्ताह पहले लौटी तब से अकेले थी।

ग्रामीणों को ऐसे हुई जानकारी

शुक्रवार की सुबह भगवानपुर गांव की रहने वाली गुजराती देवी अपने खेत में पड़े जानवरों को हांकने गयी थीं। रंभा के खेत में जानवरों को देख उसे बताने झोपड़ी में गयी तो विस्तर पर शव पड़ा था।चेहरे पर चोट के निशान होने के साथ ही नाक, कान और मुंह से खून निकला था। गांव में आकर गुजराती ने घटना की जानकारी प्रधान के पति बलवंत यादव को दी। उन्होंने सूचना पुलिस के साथ ही रंभा के पति और पिता को दी।गुलरिहा पुलिस ने छानबीन की तो रंभा का मोबाइल झोपड़ी से 200 मीटर टिकरिया जंगल किनारे मिला।स्वजन किसी के साथ दुश्मनी होने से इन्कार कर रहे है।एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महिला की हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच चल रही है।जल्द ही गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

रात में हुई थी भाई से बात

भगवानपुर गांव में रंभा का मायका भी है। रात में दो बजे के करीब उसकी बात बीमार चल रहे भाई राजेंद्र से फोन पर हुई थी। पुलिस के पूछने पर राजेंद्र ने बताया कि हालचाल जानने के लिए उसने फोन किया था। पुलिस का मानना है कि घटना रात में दो बजे के बाद की ही है।

chat bot
आपका साथी