पेपरलेस होगा गोरखपुर नगर निगम, पार्षदों को मिलेगा टैबलेट Gorakhpur News

गोरखपुर नगर निगम सदन की बैठक स्थगित होने का फायदा 70 पार्षदों और 10 मनोनीत पार्षदों को मिलेगा। पेपरलेस बजट की ओर कदम बढ़ा चुके नगर निगम प्रशासन ने सदन की बैठक के पहले टैबलेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 11:13 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:19 AM (IST)
पेपरलेस होगा गोरखपुर नगर निगम, पार्षदों को मिलेगा टैबलेट Gorakhpur News
गोरखपुर नगर निगम का भवन। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम सदन की बैठक स्थगित होने का फायदा 70 पार्षदों और 10 मनोनीत पार्षदों को मिलेगा। पेपरलेस बजट की ओर कदम बढ़ा चुके नगर निगम प्रशासन ने सदन की बैठक के पहले टैबलेट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांच मार्च तक टैबलेट की खरीद होने की उम्मीद है। छह मार्च को नगर निगम के सदन की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा।

नगर निगम का बजट 22 फरवरी को कार्यकारिणी में रखा गया था। इसके दो दिन बाद 24 फरवरी को नगर निगम सदन में बजट रखा जाना था। लोकसभा और विधानसभा की कार्रवाई चलने के कारण नगर निगम सदन में बजट नहीं न रखने का निर्णय लिया गया।

मायूस हो गए थे पार्षद

पेपरलेस बजट पेश होने की जानकारी के बाद से ही पार्षदों में खुशी थी। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया था कि इस बार बजट के पहले सभी पार्षदों को टैबलेट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी टैबलेट पर बजट को भेजा जाना था। इसके लिए जेम पोर्टल पर खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन समय कम होने के कारण खरीद नहीं हो सकी। इससे पार्षदों में मायूसी थी। कार्यकारिणी की बैठक में शामिल सभी 12 सदस्यों के एंड्रायड फोन पर बजट की कापी भेजी गई थी।

पहली बार पेश हुआ पेपरलेस बजट

नगर निगम के इतिहास में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया। महापौर सीताराम जायसवाल के निर्देश के बाद कार्यकारिणी सदस्यों को बजट की प्रति उनके मोबाइल फोन पर भेजी गई।

सदन की बैठक के पहले टैबलेट खरीद की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कोशिश है कि सदन की बैठक में जब बजट रखा जाए तो सभी पार्षदों के हाथ में टैबलेट हो। - सीताराम जायसवाल, महापौर।

प्रवर्तन बल ने हटाई होर्डिंग

नगर निगम के प्रवर्तन बल ने मंगलवार को इंदिरा बाल विहार से मोहद्दीपुर और पैडलेगंज से नौसढ़ तक अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में सैकड़ों होर्डिंग उतारी गई। प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि पालीथिन के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। अभियान में डेढ़ किलोग्राम पालीथिन जब्त कर 12 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया गया।

chat bot
आपका साथी