गोरखपुर में शवों को श्‍मशानघाट तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की एंबुलेंस सेवा शुरू, जानें-कितना है शुल्‍क Gorakhpur News

नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से मौत होने पर बीपीएल लावारिस और असहाय लोगों के स्वजन के शव निश्शुल्क राजघाट तक पहुंचाए जाएंगे। अन्य शव के लिए सिर्फ 15 सौ रुपये देने होंगे।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 02:49 PM (IST)
गोरखपुर में शवों को श्‍मशानघाट तक पहुंचाने के लिए नगर निगम की एंबुलेंस सेवा शुरू, जानें-कितना है शुल्‍क Gorakhpur News
गोरखपुर में एम्‍बुलेंस की फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। स्वजन को खोने के गम के बीच शव को घाट तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कर्मियों की वसूली सोमवार से रुक गई। नगर निगम के छह एंबुलेंस की सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। सुबह से देर रात तक आए फोन काल के आधार पर एंबुलेंस चालक अस्पतालों के बाहर पहुंचते रहे। लोगों ने नगर निगम की इस पहल की प्रशंसा की है।

कमिश्नर जयंत नार्लिकर और महापौर सीताराम जायसवाल की सहमति के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था कराई है। सोमवार से इसकी शुरुआत हो गई। नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाले अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से मौत होने पर बीपीएल, लावारिस और असहाय लोगों के स्वजन के शव निश्शुल्क राजघाट तक पहुंचाए जाएंगे। अन्य शव के लिए सिर्फ 15 सौ रुपये देने होंगे। राजघाट पर शवों का निश्शुल्क अंतिम संस्कार नगर निगम पहले से ही करा रहा है।

यह हैं एंबुलेंस चालकों के नंबर

9838173544, 7007751608, 8840649279, 9936978849, 8736991542, 8112689131, 9984231534, 6390588183

कोई दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क

उप नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी संज शुक्ल- 7311180304,

मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र- 7311180326

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी- 7311180345

प्रवर्तन बल के प्रभारी कर्नल सीपी ङ्क्षसह - 9361085555

यहां भी कर सकते हैं संपर्क

सैनिटाइजेशन और एंबुलेंस के लिए इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क। 0551-2342621, टोल फ्री नंबर 1800-180-3456, 0551-2336950, 7311180390

कोई न सुने तो हमें बताएं

दुर्गेश त्रिपाठी - 9161956141

chat bot
आपका साथी