सांसद रविकिशन ने कहा-मोदी व योगी की अगुवाई में हो रहा विकास

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भोजपुरी में पूछा रउरा सबके का हालचाल बा। लोगों ने कहा ठीक बा। इसके बाद बोले हमके महाराज जी भेजले बानें आप लोगन से निवेदन करे खातिर। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में ही अपनी बात रखी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:30 AM (IST)
सांसद रविकिशन ने कहा-मोदी व योगी की अगुवाई में हो रहा विकास
सम्मेलन को संबोधित करते फिल्म अभिनेता व सांसद रविकिशन।

गोरखपुर, जेएनएन। सांसद व फिल्म अभिनेता रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में ऐतिहासिक विकास हो रहा है। किसी ने सोचा नहीं था कि गोरखपुर में एम्स व खाद कारखाना और देवरिया में मेडिकल कालेज होगा लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह संभव हुआ। रविकिशन देवरिया जनपद में सीसी रोड स्थित विवाह भवन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

भोजपुरी में पूछा हालचाल

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भोजपुरी में पूछा रउरा सबके का हालचाल बा। लोगों ने कहा, ठीक बा। इसके बाद बोले, हमके महाराज जी भेजले बानें, आप लोगन से निवेदन करे खातिर। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी में ही अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा क‍ि देश और प्रदेश में आज तक विकास के जितने कार्य हुए और हो रहे हैं, उतने कार्य किसी के भी सत्‍ता शासन में नहीं हुआ था। विपक्षी केवल ढिढोंरा पीटते हैं। उनको भी पता है कि तेजी के साथ विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन उन्‍हें भी राजनीति करनी है, ऐसे में सरकार के समस्‍त कार्यों को अनदेखी कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। जनता ऐसे दलों और उनके नेताओं के बारे में भली भांति जानती और समझती है।

दुनिया जानती है भारत में हो रहा विकास कार्य

उन्‍होंने कहा कि अपने देश के लोगों को तो दिखाई भी पड़ रहा है कि विकास कार्य हो रहे हैं, दुनिया के अन्‍य देश भी जानते हैं भारत में विकास बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है। विदेश में नेतागण भारत में हो रहे विकास कार्यों का उदाहरण देते हैं। दुश्‍मन देश के लोग भी भारत में हो रहे विकास कार्यों का हवाला देते हैं। अपने देश के विपक्षी जब मोदी और योगी के बारे में कोई टिप्‍पणी करते हैं तो विदेश में हंसी के पात्र बनते रहते हैं। लोग उसका भी उदाहरण देते हैं।

सरकार ने लागू की हैं अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए कई योजनाएं

कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि बीते साढ़े पांच वर्षों में मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक स्थित को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले भी लिए। मोदी सरकार ने वर्ष 2020-21 के आम बजट में अनुसूचित जाति व जनजातियों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए एक लाख 18 हजार करोड़ रुपये दिए। बजट में अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ी जाति के लोगों के विकास के लिए 85 हजार करोड़ व अनुसूचित जनजातियों के लिए 53 हजार 700 करोड़ रुपये दिए हैं।

प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 

chat bot
आपका साथी