गोरखपुर शहर के विकास के लिए पार्षदों का दूसरे दिन भी अनशन

गोरखपुर, जेएनएन। शहर के वार्डो में विकास कार्य न होने से नाराज विपक्षी दलों के पार्षदों का क्रमिक अन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jun 2019 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2019 06:35 AM (IST)
गोरखपुर शहर के विकास के लिए पार्षदों का दूसरे दिन भी अनशन
गोरखपुर शहर के विकास के लिए पार्षदों का दूसरे दिन भी अनशन

गोरखपुर, जेएनएन। शहर के वार्डो में विकास कार्य न होने से नाराज विपक्षी दलों के पार्षदों का क्रमिक अनशन नगर निगम में जारी रहा। अनशन का नेतृत्व सपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, कांग्रेस पार्षद संजीव सिंह सोनू तथा निर्दल पार्षद संजय यादव ने किया।

अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जियाउल इस्लाम ने कहा कि भाजपा के इशारे पर नगर निगम के अधिकारी हिटलरशाही रवैया अपना रहे हैं। निगम प्रशासन ने हमारी जायज मांगों को नहीं माना तो जल्द ही अधिकारियों के आवास का घेराव किया जाएगा। संजीव सिंह सोनू ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा महानगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अधिकतर वार्डो में बीते डेढ़ वर्षो से विकास का एक भी काम नहीं हुआ। विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि वार्डो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। महानगर की जनता और पार्षद अधिकारियों को चैन से बैठने नहीं देंगे।

वक्ताओं ने कहा कि शहर की सड़कें जगह-जगह से उखड़ चुकीं हैं। नाले जाम हैं। शहर में कूड़े का ढेर है। सिर्फ समस्याएं ही समस्याएं हैं। किसी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नागरिकों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। शहर का विकास कार्य ठप होने के असली जिम्मेदार भाजपा के नेता ही जिम्मेदार हैं। नगर के विकास के लिए महापौर भी कुछ नहीं कर रहे हैं। वह भी खामोश हैं। वक्ताओं ने कहा कि अब तो आंदोलन शुरू हो गया है। या तो विकास होगा अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर संजय यादव, रमेश यादव, लाल बहादुर पासवान, अशोक यादव, उजैर अहमद, प्रभाकर पासवान, सवी चौहान, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी