मां ने अपने दो मासूम बेटों को पोखरे में डूबो कर मार डाला, जानें-क्‍या है कारण Gorakhpur News

सावित्री से सास व ननदों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद सावित्री अपने दोनों मासूमों अमन और अखिलेश को लेकर घर से निकल गई।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 06:19 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:19 PM (IST)
मां ने अपने दो मासूम बेटों को पोखरे में डूबो कर मार डाला, जानें-क्‍या है कारण Gorakhpur News
मां ने अपने दो मासूम बेटों को पोखरे में डूबो कर मार डाला, जानें-क्‍या है कारण Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परसा स्टेशन में सावित्री नामक एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों को पोखरे में डुबो कर मार डाला है। मां की शिनाख्त पर दोनों के शव पोखरे से बाहर निकाले गए। मासूमों के नाम चार वर्षीय अमन और दो वर्षीय अखिलेश पुत्र हरिकिशन यादव है। शनिवार को दोनों के शव पीएम के लिए भेजा गया है। इस घटना से पूरा गांव सहम गया है।

गांव के गोबर्धन यादव के तीन बेटों में मझले बेटे हरकिशन की शादी सात वर्ष पूर्व मानपुर निवासी टीहुल की बेटी सावित्री से हुई थी। छोटे बेटे की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार के सभी सदस्‍य अभी एक ही में हैं। सभी बाहर रोजी रोटी के लिए काम करते हैं। कोरोना महामारी के चलते इस समय सभी घर पर ही है।

सास और ननदों से हो गया था विवाद

गुरुवार की शाम को हरिकिशन की पत्‍नी सावित्री से सास व ननदों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद सावित्री अपने दोनों मासूमों अमन और अखिलेश को लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक घर न आने पर परिजन महिला के मायके व आसपास के गांव में खोजना शुरू किए। रात भर खोजे, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला।

दूसरे दिन सावित्री मिली अचेतावस्‍था में

वह दूसरे दिन यानी शुक्रवार दोपहर गांव के पूरब एक खेत में सावित्री अचेत अवस्था में मिली। सावित्री को उसी अवस्‍था में लेकर स्‍वजन शोहरतगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। दवा के बाद होश में आने के बाद महिला ने बताया कि मासूमों को लेकर गांव के पूरब पोखरे में डूब कर जान देने गई थी। वहां पर दोनो बच्‍चों को पोखरे में फेंक दिया। जब दोनो बच्चे डूब गए। उसके बाद मैं भी पानी में चली गई। उसके बाद मौत के डर से घबरा गई। इसलिए पोखरे से निकल कर बाहर आ गए। पोखरे से निकलते ही अचेत होकर गिर गई।

शाम को ग्रामीणों ने निकाला शव

महिला के बताने पर परिजन व गांव के लोग शाम करीब सात बजे दोनों मासूमों का शव पोखरे से बाहर निकाले। इस संबंध में प्रभारी एसओ राम दरस आर्या ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पीएम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी