महुआ के एक पेड़ के लिए मां-बेटे को फावड़े से काट डाला Gorakhpur News

गोरखपुर में एक महुआ के पेड़ के लिए हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मां-बेटे को फावड़े से काट कर मार डाला।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 10:22 AM (IST)
महुआ के एक पेड़ के लिए मां-बेटे को फावड़े से काट डाला Gorakhpur News
महुआ के एक पेड़ के लिए मां-बेटे को फावड़े से काट डाला Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव दुबेपुर टोला में रविवार की शाम पेड़ बेचने के विवाद में फावड़े से हमला कर मां और बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला के पति व अन्य लोग थाने पर थे। इसी बीच पहुंचे भाई के रिश्तेदारों ने घर मां-बेटे की जान ले ली। घटना को लेकर गांव में तनाव है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।

एक भाई के रिश्तेदारों ने फावड़े से हमला कर ली जान

पोखरी गांव दुबेपुर टोला के अरविंद दूबे व राजेश सगे भाई हैं। संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा है। अरविंद ने राजेश को बिना बताए ही महुआ का एक पेड़ बेच दिया था। खरीददार रविवार को पेड़ काटने के लिए मजदूरों के साथ पहुंचा तो राजेश ने रोक दिया। अरविंद को जब जानकारी हुई तो भाई से भिड़ गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही अरविंद और राजेश तहरीर लेकर थाने पहुंच गए।

महुआ का पेड़ बेचने को लेकर भाइयों के बीच हुआ था विवाद

आरोप है कि इसी बीच राजेश के सूचना देने पर गांव में पहुंचे उसके रिश्‍तेदारों ने फावड़े से हमला कर अरविंद की पत्‍नी कलावती देवी और 24 साल के बेटे हर्ष की हत्‍या कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। गगहा पुलिस ने राजेश उसके साले सत्‍यानंद, विवेक समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पूरे परिवार को भी हिरासत में लिया गया है। देर शाम एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच परिवार व गांव के लोगों से घटना की जानकारी ली।

एसएसपी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में एक पक्ष और उनके रिश्तेदरों ने फावड़े से हमला कर मां-बेटे की हत्या कर दी है। घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी