Gorakhpur weather news: औसत से गर्म रहेगी सुबह, दिन रहेगा ठंडा

चार दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर बह सकती है। चार दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे के बाद से दक्षिण से पश्चिम की तरफ हवा बह सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:08 AM (IST)
Gorakhpur weather news: औसत से गर्म रहेगी सुबह, दिन रहेगा ठंडा
औसत से गर्म रहेगी सुबह, दिन रहेगा ठंडा। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। चार दिसंबर को सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर बह सकती है। चार दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे के बाद से दक्षिण से पश्चिम की तरफ हवा बह सकती है। इसकी गति 4-12 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा तापमान

अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। अर्थात शनिवार को अधिकतम तापमान दिसंबर के औसत तापमान के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रह सकता है।

चार दिन बाद तापमान में आएगी गिरावट

मौसमय विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि अगले तीन चार दिन बाद तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। बता दें पिछले चौबीस घंटे से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए थे। इसके चलते उमस बढ़ी हुई थी। इसका परिणाम यह था कि शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

बूंदाबादी के बाद अधिकतम तापमान में आई गिरावट

हालांकि दिन में बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 प्रतिशत व न्यूनतम आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा न्यूनतम तापमान

दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। जबकि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात अधिकतम तापमान अपने औसत के बराबर रहा। दिसंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात औसत न्यूनतम तापमान से औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

chat bot
आपका साथी