विधायक ने की विदेशी पर्यटकों के लिए टीकाकरण बूथ की मांग

कुशीनगर के विधायक ने विदेशी बौद्ध पर्यटकों का टीकाकरण कराने के लिए कुशीनगर में बूथ स्थापित करने की मांग की है उनका कहना है कि जापान श्रीलंका म्यामार सहित विभिन्न बौद्ध देशों से पर्यटक आते हैं उनको यहां टीका लगने की सुविधा नहीं है जिससे उन्हें परेशानी होती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 04:00 AM (IST)
विधायक ने की विदेशी पर्यटकों के लिए टीकाकरण बूथ की मांग
विधायक ने की विदेशी पर्यटकों के लिए टीकाकरण बूथ की मांग

कुशीनगर: विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक टीकाकरण बूथ स्थापित करने की मांग की है।

इसके लिए विधायक ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित किया है। स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने कहा कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र है। यहां विश्व के बौद्ध देशों, श्रीलंका, थाईलैंड, कोरिया, म्यांमार, जापान, ताइवान, विएतनाम, हांगकांग, कंबोडिया सहित नेपाल, बांग्लादेश, लाओस, इंडोनेशिया, भूटान आदि से अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं। कुशीनगर में कई बौद्ध देशों के बुद्ध विहार भी हैं, जहां संबंधित देशों के श्रद्धालु रहते भी हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय पर्यटक टीकाकरण बूथ न होने के कारण उन्हें असुविधा होती है। इसलिए यहां अंतरराष्ट्रीय टीकाकरण बूथ को स्थापित किया जाना आवश्यक है। विधायक ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित किया है। लखनऊ जाकर मंत्री से भेंटकर उनसे कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक टीकाकरण बूथ स्थापित कराए जाने की मांग करेंगे।

वैक्सीनेशन पर दिया जोर

भाजपा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत गांव से शहर तक मेरा बूथ वैक्सीनेशन युक्त अभियान चला रही है। इसे लेकर सोमवार को कुशीनगर मंडल के मल्लूडीह में बैठक हुई। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को जागरूक करें। 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित न रहे। अगर वैक्सीनेशन के बाबत किसी को कोई भ्रम हो तो उन्हें जागरूक करें। इस दौरान बूथ प्रमुख को मतदाता सूची भी दी गई। विधायक ने कहा कि वैक्सीन जागरूकता के दौरान ही 18 वर्ष पूरा कर चुके युवकों व छूटे लोगों को सूचीबद्ध कर लें, जिससे समय आने पर उनका नाम जोड़ा जा सके। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के ²ष्टिगत कार्यकर्ता मतदाताओं से फीडबैक लेंगे। मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नंदू वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन वीरेंद्र मिश्र ने किया। रामलोचन शर्मा, तूफानी भगत, जेएन गुप्ता, धर्मेंद्र, संजय, सर्वेश, चंदन, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी