घर पहुंचे मिठवल मंडल उपाध्यक्ष, विधायक को सौंपी संग्रह निधि Gorakhpur News

गायब हुए भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया अपने घर पहुंच गए। एसओजीएसटीएफ व पुलिस की टीम उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव नौडिहवां पहुंची। रात में उन्हें फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ लाया गया। एयरपोर्ट से बाहर पुलिस एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:30 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:30 AM (IST)
घर पहुंचे मिठवल मंडल उपाध्यक्ष, विधायक को सौंपी संग्रह निधि Gorakhpur News
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह (दाएं) को संग्रह निधि सौंपते मिठवल मंडल उपाध्याक्ष दिलीप चौरसिया। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : गायब हुए भाजपा के मिठवल मंडल उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया अपने घर पहुंच गए। एसओजी,एसटीएफ व पुलिस की टीम उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर उनके गांव नौडिहवां पहुंची। रात में उन्हें फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ लाया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट से बाहर पुलिस, एसओजी व क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही। चौरसिया ने अपने मुंबई जाने के पीछे तौर पर असंतुलित होना बताया है। घर पहुंचने की सूचना पर डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह उसके घर पहुंचे। इसके पश्चात चौरसिया ने एकत्र संग्रह राशि 45 हजार रुपये उन्हें सौंप दिया।

संग्रह केंद्र पर चंदा जमा करने के लिए निकले थे घर से

मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे को संग्रह केंद्र पर जमा करने के लिए घर से निकले थे। उन्हें मिठवल स्थित सहज जनसेवा केंद्र पर लगे सीसीटीवी में शाम 5.10 बजे देखा गया था। यहां से वह मिठवल बाजार में स्थित पवन चौरसिया को दुकान पर गए। उनकी बाइक मांगी और करीब साढ़े पांच बजे वह तिलौली के लिए निकले। रात में घर न पहुंचने की जानकारी होने पर स्वजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उनका मोबाइल व बाइक, पर्स आदि समान सड़क पर लावारिस हालत में बरामद किया था। मामले की जांच की जा रही थी। इसी बीच मुंबई से आए एक फोन ने हाईटेक ड्रामे का पटाक्षेप कर दिया।

मुंबई में व्यवसाय कर रहे व्यक्ति ने की मदद

सूत्रों के अनुसार बांसी क्षेत्र के पचाड़ी निवासी मुंबई में व्यवसाय कर रहे एक व्यक्ति ने फोन पर नेता के स्वजन को बताया कि वह उनके घर मुंबई आए हुए हैं। इसके बाद गायब नेता चौरसिया ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेशधर द्विवेदी को फोन करके बैंक खाते का नंबर मांगा। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एकत्र 45 हजार रुपये जमा करना है। वह बैंक खाता नंबर दें तो वह पैसा खाते में भेज देगा। द्विवेदी ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने फ्लाइट के टिकट का बंदोबस्त कराया। शाम की फ्लाइट से व्यवसायी उसे लेकर मुंबई से रवाना हुए। रात में लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां से उसे पुलिस अपने साथ लेकर सुबह करीब आठ बजे उसके घर आई। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने टीम लगाई गई थी। नेता सकुशल घर पहुंच चुके हैं।

विवाद है मुंबई भागने की वजह

सूत्रों का कहना है कि उक्त नेता का अपने पटीदार से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने मामले में सुलह कर लिया है। इसी मामले में कोर्ट ने सम्मन जारी कर दोनों पक्षों को बयान के लिए तलब किया। नेता को लगा कि सुलह होने के बाद इस नोटिस से वह पुन: मामले में फंस सकता है। इसके पश्चात उसने मुंबई का रूख किया।

बस से पहुंचे थे मुंबई

भाजपा नेता ने पुलिस को बताया कि वह बस से मुंबई पहुंचा। पहले वह बस से बस्ती गया। वहां से बस से मुंबई पहुंचा। व्यवसायी से पूर्व में परिचित होने के कारण उनके यहां रूकने का फैसला किया। सामानों को सड़क पर छोड़े जाने की बात पर उन्‍होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी