गायब किशोर का पेड़ से लटका मिला शव

खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पिता दिनेश चौधरी ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही थी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:43 PM (IST)
गायब किशोर का पेड़ से लटका मिला शव
आत्‍महत्‍या के मामले में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल विशुनपुरा से सटे बागीचे में बुधवार की सुबह एक किशोर का शव मिला। शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई। चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किशोर की पहचान उसी गांव के 14 वर्षीय अभिषेक चौधरी के रूप में हुई। वह सोमवार से गायब था।

जंगल विशुनपुरा के कुछ मजदूर सुबह लगभग आठ बजे धान काट रहे थे। एक मजदूर नजदीक स्थित लीची के बागीचे में सूखी लकड़ी बीनने लगा। इस दौरान पेड़ से शव लटका देख वह अवाक रह गया। शोर मचाते हुए वह धान काट रहे मजदूरों के पास पहुंचा और यह जानकारी दी। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की शिनाख्त अभिषेक चौधरी के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पिता दिनेश चौधरी ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

घर में घुसे चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव रोआरी में मंगलवार रात घर में घुसे चोर को घर के लोगों ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को थाने ले गई। उसकी पहचान छोटे कमकर निवासी अमडरिया के रूप में हुई। गांव के रामनरेश मद्धेशिया के घर के लोग सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे खिडक़ी का फाटक खुलने पर रामनरेश की नींद खुली तो उन्होंने घर के लोगों को आवाज दी। इसी बीच एक संदिग्ध आंगन की तरफ से भागते दिखा। रामनरेश ने उसे दौड़ा लिया। खिडक़ी के रास्ते वह भाग पाता इससे पहले रामनरेश ने उसे पकड़ लिया। तब तक घर के लोग भी आ गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर को न्यायालय ले जाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी