अपने कालेज पहुंची मिस इंडिया, मान्या सिंह को छूने को बेताब दिखीं छात्राएं

कालेज गेट पर मान्या का काफिला जैसे ही पहुंचा लोग पुष्प वर्षा करने लगे। उधर छात्र- छात्राओं के मान्या दीदी बधाई हो की गूंज से माहौल खुशनुमा हो गया। मां मनोरमा सिंह व पिता ओमप्रकाश सिंह भी साथ रहे। कालेज के प्रबंधक अनिल सिंह ने भी स्वागत किया।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:29 PM (IST)
अपने कालेज पहुंची मिस इंडिया, मान्या सिंह को छूने को बेताब दिखीं छात्राएं
अपने कालेज में छात्राओं को ताज दिखातीं मान्‍या सिंह।

गोरखपुर, जेएनएन। फेमिना मिस इंडिया 2020 में फर्स्ट रनर अप रहीं मान्या सिंह बुधवार को  देवरिया जिले के देसही देवरिया स्थित लोहिया इंटर कालेज सहवां पहुंची। कालेज के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मान्या भावुक हो गईं।

कालेज गेट पर मान्या का काफिला जैसे ही पहुंचा, लोग पुष्प वर्षा करने लगे। उधर छात्र- छात्राओं के मान्या दीदी बधाई हो, की गूंज से माहौल खुशनुमा हो गया। मां मनोरमा सिंह व पिता ओमप्रकाश सिंह भी साथ रहे। कालेज के प्रबंधक अनिल सिंह ने भी स्वागत किया। इससे पहले रामपुर गौनरिया चौराहे पर नागरिकों ने स्वागत किया। मान्या कालेज के अंदर पहुंचकर कालेज के संस्थापक पूर्व विधायक स्व. नंद किशोर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसकें बाद कालेज के बच्चों हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

बेटियां अपने को कमजोर न समझें, पढाई को जारी रखें

कालेज में छात्राओं को सामने बैठाकर मान्या ने कहा कि बेटियां अपने को कमजोर न समझें। पढाई को जारी रखें। कोई भी कामयाबी लगन व परिश्रम से मिलती है। किसी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए।

मान्या ने कहा कि मेरे कालेज की बच्ची जब आकर कहेगी कि मेरे जैसा बनना चाहती है, तो खुशी होगी। कहा कि मै इसी कालेज से कक्षा 9 व 10 की पढाई की। मुझे इस कालेज की छात्रा होने पर गर्व है। मूल रूप से जिले के विक्रम बिशुनपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह की पुत्री मान्या सिंह ने मिस इंडिया 2020 फर्स्ट रनर अप बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का खिताब तेलंगाना की मानसा वाराणसी ने जीता है।

मान्या का ताज छूने को बेताब रहीं छात्राएं

मान्या के ताज को छूने के लिए छात्राएं बेताब रहीं। सभी ने ताज को गले लगाया। सभी में ताज को छूने की होड लगी रही। इससे मान्या भावुक हो गई। इस दौरान शिखा सिंह, मनीषा, पीहू ने कहा की मान्या दीदी बार-बार आएं। यह वक्त कभी नहीं भूलेगा।

बेटी पर गर्व

मान्या की मां मनोरमा सिंह व आटो चालक पिता ओमप्रकाश सिंह कहते हैं कि हमें अपनी बेटी पर गर्व है। आज उसकी वजह से ही हम पहचाने जा रहे हैं। भगवान इसी तरह से सभी को बेटी का सुख दे। उन्‍होंने कहा कि मातृ भूमि पर सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है।

chat bot
आपका साथी