Miss India 2020 runner-up मान्या सिंह ने बताया कैसे बनी मिस इंडिया; आसान नहीं थी राह, कदम-कदम पर थीं मुश्किलें

Miss India 2020 runner-up मान्या सिंह ने गोरखपुर में दैनिक जागरण से बताया कि वह मिस इंडिया कैसे बनीं। कदम-कदम पर आई मुश्किलों का उन्‍होंने कैसे सामना किया और कड़ी प्रतिस्‍पर्धा में उन्‍होंने कैसे मुकाम हासिल किया। पढ़ें- मान्‍या सिंह से पूरी बातचीत।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 07:05 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:32 AM (IST)
Miss India 2020 runner-up मान्या सिंह ने बताया कैसे बनी मिस इंडिया; आसान नहीं थी राह, कदम-कदम पर थीं मुश्किलें
मिस इंडिया रनर अप रही मान्या सिंह! - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया की रनर अप रही मान्या सिंह को अपने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। विपरीत हालात से लड़ते हुए उसने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। मुंबई से गोरखपुर पहुंची मान्या सिंह ने एयरपोर्ट पर दैनिक जागरण से बातचीत की। सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हुए कहा कि जो कुछ भी हूं, उनकी देन है। उन्होंने कहा की सफलता पाने के लिए सपनों पर भरोसा किया। मिस इंडिया बनकर बहुत खुश हूं। पेश है मान्या सिंह से हुई बातचीत का अंश।

सवाल : अपकी सफलता में आपके अलावा किसका योगदान रहा।

जवाब : पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मिस इंडिया बनने का सपना देखा। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। कई बार मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा लेकिन हर समय माता-पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहें और हौसला बढ़ाया। सफलता पाने में केवल उन लोगों का ही योगदान है।

सवाल : अगली तैयारी व ख्वाहिश क्या है ?

जवाब : आगे क्या करना है यह पहले भी बता चुकी है। आज भी कह रही हूं कि उन लड़कियों की ताकत बनना चाहती हूं। जो छोटे शहरों या कस्बों से हैं और कुछ बड़ा करने के सपने देखती हैं।किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कितना संघर्ष करना होता है,इससे वाकिफ हूं।

सवाल : कितने दिनों बाद गांव आईं हैं ? गांव के लिए क्या करना चाह रही हैं।

जवाब : कोरोना संक्रमण शुरू होने से पहले माता-पिता के साथ गांव आई थी। वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद पहली बार गांव आना हुआ है। स्वागत करने आए स्वजन को देखकर अच्छा लग रहा है।गांव का हर व्यक्ति पढ़े और तरक्की करे इसके लिए जो बन पाएगा करुंगी।

सवाल : मध्यमवर्गीय परिवार की लड़कियों को इस मुकाम तक पहुंचने में क्या दुश्वारियां होती हैं ?

जवाब : सपना पूरा करने के लिए तमाम परेशानी उठानी पड़ती है। उनके सामने भी परेशानी आई जिसका पूरी मजबूती से सामना किया।नतीजा आपके सामने है। मुसीबत के पहाड़ को मजबूत इरादे से पार किया जा सकता है। मध्यवर्गीय परिवार का होना कोई मायने नहीं रखता।

सवाल : युवाओं के लिए क्या मैसेज देना चाहती हैं ?

जवाब : हर युवा किसी न किसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनना चाहता है। जिसका चयन पढ़ाई के दौरान ही कर लेता है। ऐसे लोगों से अपील है कि जो जिस क्षेत्र में कैरियर बनाने का सपना देखते हैं उसे हासिल करने के लिए जी जान लगा दें।कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। बाधाओं से घबराकर अपना इरादा न बदलें।

गृह नगर हाटा पहुंचीं मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह का जोदार स्वागत

उधर, अपने गृहनगर कुशीनगर जिले के हाटा पहुंची मान्या सिंह का लोगाें ने जोरदार स्वागत किया। नगर के गांधीनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह की पुत्री मान्या सिंह की आने की खबर पर बड़ी संख्या में लोग गोरखपुर चौराहे पर पहले से ही मौजूद थे। शाम पांच बजे मान्या के साथ गाड़ियों का काफिला चौराहे पर पहुंचा। वाहन से उतरते ही उत्साहित लोगों ने मान्या व उनके पिता ओमप्रकाश सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। मान्या की एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन दिखे। चौराहे से आवास तक मान्या के पीछे सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही। 

दिसंबर में हाटा आई थीं मान्या

वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनरअप रहीं मान्या सिंह का दिसंबर में अपने घर हाटा आना हुआ था। तब वह पिता ओमप्रकाश व छोटे भाई अमन के साथ यहां आईं थीं। यहां एक सप्ताह रहने के बाद सभी मुंबई चले गए। तबसे यहां के लोगों का परिवार से संपर्क नहीं हुआ।

प्रारंभिक शिक्षा

मान्या की प्रांरभिक शिक्षा हाटा स्थित सरकारी स्कूल में हुई है। हाईस्कूल की पढ़ाई उसने देवरिया जिले के लोहिया इंटर कालेज सहवा-महवा में हुई। इसके बाद पिता परिवार सहित मुंबई चले गए। वहां समता विद्या मंदिर से उसने 12 वीं की पढ़ाई की। ठाकुर कालेज आफ इंजीनियरिंग से उसने 2018 में स्नातक किया। इसके बाद वह एमबीए करना चाहती थी पर पैसे की कमी के कारण उसका दाखिला नहीं हो पाया। मान्या की मां मनोरमा सिंह हेयर डिजायनर हैं और एक छोटी सी जगह पर खुद का दुकान चलाती हैं।

एक नजर में उपलब्धि

मान्या 30 नवंबर 2020 को मिस यूपी व 10 फरवरी 2021 को मिस इंडिया फर्स्ट रनरअप चुनी गईं थीं।

chat bot
आपका साथी