गोरखपुर में अपहरण कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

गोरखपुर के गुलरिहा थाना अंतर्गत महराजगंज चौराहे से अपहृत किशोरी को आटो चालक ने अपने घर में बंद कर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 11 Jun 2019 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 Jun 2019 01:09 PM (IST)
गोरखपुर में अपहरण कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर में अपहरण कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के गुलरिहा थाना अंतर्गत महराजगंज चौराहे से अपहृत किशोरी को आटो चालक ने अपने घर में बंद कर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। दो दिन बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई तो पीडि़ता के पिता ने रविवार को आटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने, बंधक बनाने और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

सरहरी चौकी क्षेत्र में स्थित एक गांव की किशोरी दो जून को सामान खरीदने महराजगंज चौराहे पर गई थी। आरोप है कि महराजगंज चौराहा निवासी अजय गुप्ता ने किशोरी को खींच कर अपनी ऑटो में बैठा लिया और अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर कई बार दुष्कर्म किया। दो दिन बाद उसने किशोरी को छोड़ा। सीओ चौरीचौरा सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नौकरी दिलाने का झांसा दे विवाहिता से दुष्कर्म

कुशीनगर जिले की एक महिला ने रिश्तेदार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप में पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस, आरोपित की तलाश कर रही है। पीडि़ता का मायका कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में है। पांच जून को वह मायके से पिपराइच क्षेत्र के उनौला जा रही थीं। रास्ते में पिपराइच क्षेत्र के ही करमैनी गांव निवासी रिश्तेदार चंदन चौरसिया से मुलाकात हो गई। नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह महिला को साथ लेकर चला गया। आरोप है कि तीन दिन तक वह उनका यौन शोषण करता रहा। इसके बाद आठ जून को वह जंगल तिनकोनियां नंबर एक के पास छोड़कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी