बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार Gorakhpur News

पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार की भोर में गोपलापुर तिराहे से रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:33 AM (IST)
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार Gorakhpur News
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। उरुवा पुलिस ने मंगलवार को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अगस्त की शाम उरुवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी युवक रविंद्र ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। उस दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग दौड़ते हुए आए। तब तक युवक धक्का देकर भाग गया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस  ने मंगलवार की भोर में गोपलापुर तिराहे से रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों नेबाइक सहित एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौपा

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरवलिया चौराहे पर सोमवार की रात एक व्यक्ति के मकान के सामने बाइक खड़ी बात कर रहे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुिलिस के हवाले कर िदिया। की नीयत साफ नही होने पर ग्रामीणों ने दोनो संदिग्धों को पकड़ने के लिए दौड़ा लिया। जिसमे एक  सन्दिग्ध को ग्रामीणों ने बाइक सहित पकड़ कर पुलिस को सौप दिया तथा दूसरा सन्दिग्ध फरार होने में सफल रहा।

बताते चले कि हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के सुरवलिया गांव निवासी कन्हैया का मकान चौराहे पर है। रात में उनके दरवाजे के सामने उनकी ट्रैक्टर-ट्राली और बाइक खड़ी थी। सोमवार की रात एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध ट्रैक्टर ट्राली और बाइक के पास खड़े थे। कन्हैया को दोनो गतिविधि संदिग्ध लगी। इसके बाद कन्हैया ने गांव के अन्य लोगो को फोन कर चौराहे पर बुला लिया। ग्रामीणों को आते देख दोनो संदिग्ध भागने लगे। उसके बाद ग्रामीणों ने दोनो को दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर एक संदिग्ध बाइक सहित पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए संदिग्ध को बाइक सहित पुलिस को सौप दिया।

इस बावत थानाध्यक्ष जटाशंकर का कहना है कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को बाइक सहित पकड़ कर सौपा है। उसकी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी