किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

कुशीनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 02:25 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 02:25 PM (IST)
किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया
किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

तहरीर के अनुसार शाम में किशोरी गांव के बाहर स्थित अपने घर पर अकेली थी। परिजन गांव के अंदर स्थित अपने दूसरे घर पर थे। इसी बीच वहां से होकर गुजर रहा पड़ोस के गांव का युवक किशोरी को नजदीक स्थित गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। घटना बाद अचेत किशोरी गन्ने के खेत में ही बेसुध पड़ी रही। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे।

रात करीब 10 बजे घर पहुंची पीडि़ता ने आपबीती बताई। यह जान परिजन सन्न रह गए। तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस पूछताछ के बाद रात में ही आरोपित को उसके घर से हिरासत में ले लिया। कोतवाल विजयराज सिंह ने कहा कि आरोपित कन्हैया खटीक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी