सब्जी मंडी की दशा देख बिफरीं राज्यमंत्री, निर्माण ध्वस्त करने का निर्देश

स्वाति सिंह तीन माह पूर्व कसया पहुंची थी। उन्होंने उस समय अधिकारियों को निर्माण के संबंध में हिदायत दी थी। फिर भी अधिकारी मनमानी कर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:22 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:22 AM (IST)
सब्जी मंडी की दशा देख बिफरीं राज्यमंत्री, निर्माण ध्वस्त करने का निर्देश
सब्जी मंडी की दशा देख बिफरीं राज्यमंत्री, निर्माण ध्वस्त करने का निर्देश

गोरखपुर,(जेएनएन)। कुशीनगर जिले के कसया नवीन सब्जी मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाति ¨सह मंडी की दशा और चल रहे निर्माण कार्य में अनियमितता देख बिफर पड़ीं। उन्होंने एक दुकान का लाइसेंस रद किया तो ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगाने का आदेश दिया। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ-सफाई कराने के साथ रोड और नाली का निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर ठेकेदार के साथ-साथ अधिकारी भी दंडित किए जाएंगे।

राज्यमंत्री तीन माह पूर्व यहां आईं थीं। इस दौरान अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने मंडी को व्यवस्थित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया था। जांच के लिए जब वे पहुंचीं तो निर्देश के विपरीत कार्य दिखा। मंडी में बन रहे भवन के बीम को नपवाया तो 23 इंच मानक के विपरीत 18 इंच ही मोटा मिला। इस पर मंत्री का पारा गरम हो गया। उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगा दिया। साथ ही आदेश दिया कि इसे तोड़ कर पुन: बनाया जाए। जांच में सही मिलने पर ही भुगतान किया जाएगा। मंत्री ने एक लाइसेंस पर दो दुकान संचालित करने का मामला भी पकड़ा। साफ-सफाई का अभाव दिखने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंडी में जाने वाले मार्ग व जल निकासी के लिए नाली की दशा देख कर उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पिछली बैठक में इसे बनवाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके क्यों नहीं बना। इस पर अधिकारियों ने एक माह का समय मांगा तो मंत्री ने उन्हें डांट पिलाई और शीघ्र कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। इस दौरान अधिकारी परेशान नजर आते रहे।

chat bot
आपका साथी