कोविड वैक्सिनेशन व संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनेगा माइक्रो प्लान

बीडीओ नौगढ़ संगीता यादव ने गुरुवार को ब्लाक सभागार में प्रधानों के संग बैठक की। ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने की रूपरेखा तैयार की। माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए माइक्रो प्लान बनाने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:15 AM (IST)
कोविड वैक्सिनेशन व संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनेगा माइक्रो प्लान
कोविड वैक्सिनेशन व संचारी रोग नियंत्रण के लिए बनेगा माइक्रो प्लान

सिद्धार्थनगर : बीडीओ नौगढ़ संगीता यादव ने गुरुवार को ब्लाक सभागार में प्रधानों के संग बैठक की। ग्रामीणों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने की रूपरेखा तैयार की। माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए माइक्रो प्लान बनाने की आवश्यकता है। तभी बीमारियों पर नियंत्रण प्राप्त कर पाएंगे। लोगों को प्रेरित करने के लिए पहले सभी प्रधानों को टीकाकरण कराना होगा। खुले में शौच के लिए नहीं जाए। दूषित पानी का प्रयोग नहीं करें। इसके लिए हर गांव में डुग्गी मुनादी कराई जाएगी। ग्राम पंचायत के प्रत्येक टोला में गड्ढा की खोदाई कराने के बाद कूड़ा डाला जाएगा। अच्छे कार्य के लिए जिला प्रशासन सम्मानित भी करेगी। यूनिसेफ के ब्लाक समन्यवक एजाज अहमद ने कहा गांवों में दवा का छिड़काव किया जाए। दूषित पानी के सेवन से बीमार होने की संभावना रहती है। विवेक मणि त्रिपाठी, अंबरीष यादव, डा. अंबिका प्रसाद, राज नारायण यादव, गंगा मिश्रा, चंद्रमणि यादव, वीरबहादुर, राम नरेश यादव, राजेश पाठक, विजय मणि त्रिपाठी, बृजलाल, महेंद्र यादव, शिवनाथ शुक्ला, बुधिसागर चौरसिया, अमीरुल्लाह आदि मौजूद रहे। संचारी रोग नियंत्रण व जागरूकता पर हुई चर्चा सिद्धार्थनगर : उसका बाजार नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। संचारी रोग की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई। सीएचसी उसका बाजार के बीसीपीएम कृष्ण मोहन ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण माह का आयोजन किया जाना है। इसकी सफलता के लिए सभी विभागों के समन्वय से संचारी रोग नियंत्रण पर माइक्रो प्लान बनाना है। इस प्लान में वार्डो में साफ-सफाई, जलजमाव की समस्या दूर करने, मच्छरों पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। ईओ जितेंद्र सिंह यादव, प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश यादव, बीपीएम मनीष पांडेय, सभासद अयोध्या साहू, मनोज कुमार, नन्हे लाल, घनश्याम, मंतू विश्वकर्मा, पन्नालाल यादव, मोहित मिश्रा, कृष्णा, पवन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी