Gorakhpur Weather News: भादो में जेठ जैसी धूप ने किया हैरान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Gorakhpur Weather News गोरखपुर में रविवार को मई जून जैसी धूप हुई। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन दोपहर तक कड़ी धूप से लोगों का काफी हैरानी हुई। धूप व उमस से लोग परेशान रहे।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बीच रविवार को कड़ी धूप से लोग परेशान रहे। हांलाकि माैसम विभाग ने रविवार को हल्की का आसार जताया है लेकिन दोपहर तक कड़ी धूप रही।
आज 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान
शनिवार को चटख धूप व नमी की जुगलबंदी के चलते लोगों को भारी उमस महसूस हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 72 व न्यूनतम 66 फीसद रही। बता दें धूप व नमी की जुगलबंदी ने रात की गर्मी बढ़ा दी है। इस लिए लोगों को दर्ज तापमान से पांछ से छह डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान महसूस हो रहा है।
सुबह से ही सता रही है उसम, बढ़ी लोगों की परेशानी
बता दें कि सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। अब जिले में करीब 55 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सितंबर माह में अभी 18 दिन शेष हैं। सितंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस के करीब है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।
अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
अगले छह दिनों तक दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
आगामी छह दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन न्यूनतम अधिकतम
12 सितंबर 26 34
13 सितंबर 27 35
14 सितंबर 26 35
15 सितंबर 27 34
16 सितंबर 27 35
17 सितंबर 27 35