गोरखपुर में निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा मारवाड़ी युवा मंच Gorakhpur News

उप्र प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि आक्सीजन सिलेंडर को पुन भरवाने में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा प्रारंभ की गई है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:40 PM (IST)
गोरखपुर में निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा मारवाड़ी युवा मंच Gorakhpur News
गोरखपुर में आक्‍सीजन सिलेंडर का फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों को निश्शुल्क आक्सीजन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गोरखपुर में भी मंच की स्थानीय शाखा चौबीस घंटे लोगों को निश्शुल्क आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने में योगदान दे रही है। इसी क्रम में मारवाड़ी युवा मंच की गोरखपुर शाखा ने नाइन फाउंडेशन के सहयोग से 20 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का निश्शुल्क संचालन प्रारंभ किया।

आसानी से आक्‍सीजन उपलब्‍ध कराने में भी करेगा मदद

उप्र प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि आक्सीजन सिलेंडर को पुन: भरवाने में लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा प्रारंभ की गई है, जिससे लोगों की जान भी बचेगी और असुविधा भी नहीं होगी। प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच आक्सीजन सेवा उपलब्ध करा रहा है। जिसमें प्रदेश में मंच की सभी शाखाएं अपने मंडल में निश्शुल्क आक्सीजन सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। रक्तदान एवं प्लाज्मा दान में भी मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा संगठन द्वारा निश्शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष महेश गोपाल गर्ग ने बताया कि आक्सीजन सेवा पूर्णतया निश्शुल्क है। इसे जमानत राशि 10 हजार एवं आइडी लेकर मरीजों के परिजनों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मशीन वापस करते ही पूरा पैसा वापस कर दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाखा सचिव अभिषेक पोद्दार की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। जरूरतमंद इस मोबाइल नंबर 7897471257 पर संपर्क कर सकते हैं।

9450 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

कोविड टीकाकरण अभियान में 76 बूथों पर 9450 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि लक्ष्य मात्र 7600 को ही लगाने का था। मई में पहली बार लक्ष्य से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। 6163 लोगों को पहली डोज लगाई गई। इसमें 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के 3320 लोग शामिल थे। शेष 45 पार थे। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 3287 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण सुबह 10 बजे शुरू हुआ। बूथों पर उत्सव व उल्लास का माहौल था। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हुए हैं। इसलिए बूथों पर लंबी लाइन लगी हुई थी। गेट पर सुरक्षा कर्मी मौजूद थे। परिचय पत्र देखकर अंदर प्रवेश दे रहे थे। वहां सत्यापन के बाद टीकाकरण किया गया। टीका लगाने के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया गया। किसी की तबीयत खराब नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी