संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत से लटका मिला शव

पीआरवी के जवान अरुण कुमार चौहान व सतपाल यादव ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी गोविद ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:38 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत से लटका मिला शव
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, छत से लटका मिला शव

बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली ग्राम पंचायत के टोला मधुवन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच कर तथ्य एकत्र किए।

पीआरवी के जवान अरुण कुमार चौहान व सतपाल यादव ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी गोविद ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र फोरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार कर बेड पर रखा जा चुका था। इसी बीच विवाहिता के पिता सोमई निवासी परसा काशी थाना वाल्टरगंज भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी इसी साल 21 मई को गोविद पुत्र सुरेश के साथ की थी। शादी में ही विदाई भी कर दिया था। साथ ही अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि गोविद का गांव के ही एक युवती के साथ संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था। शुक्रवार को भी प्रमिला व गोविद के बीच झगड़ा हुआ था। बेटी के फोन करने पर मायके वाले शाम को आए भी थे। उनके सामने भी गोविंद ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। दोनों को समझा बुझाकर वे वापस चले गए। अगले दिन सुबह उन्हें बेटी के मौत की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

गुंडा एक्ट में आठ निरुद्ध

परशुरामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के महेशिया नेवादा गांव के आठ लोगों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। इनमें आसाराम, जंग बहादुर, तेज बहादुर, देवतादीन, दुर्गा प्रसाद, गादुर, रामभवन निषाद, अंगद शामिल हैं। इन सभी पर पूर्व में मारपीट बलवा आइटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मतभेद दूर कर दंपती को मिलाया

थानाध्यक्ष महिला थाना भाग्यवती पांडेय, महिला आरक्षियों की मदद से एक और टूट रहे रिश्ते को बचाने में सफल हुई हैं। बताया कि आपसी मतभेद के व पारिवारिक झगड़ों की वजह से मंजू और उनके पति गोपाल निवासी ग्राम महरूपुर पोस्ट रसूलपुर थाना पुरानी बस्ती के बीच आपसी रिश्तों में खटास आ गई थी। वह एक दूसरे से अलग रह रहे थे। आपसी मतभेद के कारण परिवार टूटने के कगार पर था, परंतु थानाध्यक्ष ने सूझबूझ के साथ पति-पत्नी के मध्य मनमुटाव को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर लिया। दोनो को शनिवार के दिन महिला थाने से हंसी खुशी विदा किया गया। खड़ी स्कार्पियों में कार ने मारी टक्कर

हाईवे पर नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार पास शाम छह बजे सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में अयोध्या की तरफ से आ रही एक कार ने ठोकर मार दिया। हादसे में कार सवार अनुराग निवासी नटखड़िया थाना शिकारपुर पूर्वी चंपारण बिहार को हल्की चोटें आईं हैं। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया।

chat bot
आपका साथी