भाग जाने की तैयारी में थे प्रेमी युगल, थाने में मौलाना ने कराया निकाह

वह दोनो काफी दिनों से एक दूसरे को प्रेम करते थे। घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। इसके लिए दोनो गांवों के प्रधानों ने पहल की।

By Edited By: Publish:Sun, 26 May 2019 07:04 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 10:29 AM (IST)
भाग जाने की तैयारी में थे प्रेमी युगल, थाने में मौलाना ने कराया निकाह
भाग जाने की तैयारी में थे प्रेमी युगल, थाने में मौलाना ने कराया निकाह
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के सेवरही थाना परिसर में मुस्लिम रीति-रिवाज से एक जोड़े को मौलवी द्वारा निकाह कराया गया। परिजन इनके रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे, लेकिन थाना प्रभारी रामाज्ञा ¨सह की पहल रंग लाई। काफी मशक्कत के बाद परिजन माने। पुलिसकर्मियों ने फूल-माला की व्यवस्था की और युगल शादी के बंधन में बंध एक दूजे के हो गए।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम दवनहां निवासी हमीद अंसारी के पुत्र अरबाज अंसारी का इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रकबा दुलमा पट्टी निवासी मीर हसन की पुत्री सोदिना से पिछले एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी प्रेमी युगल ने अपने परिजनों को दी पर दोनो के परिवार वाले शादी कराने के बजाय भड़क गए और किसी भी सूरत में शादी न करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि दोनो पक्ष के लोगों को कुछ लोगों समझाने की कोशिश की, पर सारी कोशिश नाकाम रही। दोनों परिवारों में इनकी शादी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी।
प्रेमी जोड़ा घर छोड़ कर भागने को विवश था। दोनो गांवों के प्रधानों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भी लड़के और लड़की पक्ष से बात की। जब बात नहीं बनी तो इसकी सूचना पुलिस को दे दी। प्रधानों ने बताया कि विवाद से बेहतर है कि दोनो की शादी करा दी जाए। उसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी युगल थाने लाए गए। दोनो के परिजनों को भी बुलाया गया। वहां पर दोनो गांव के प्रधान भी मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजन निकाह के लिए राजी हो गए।
मौलाना जियाउल मुस्तफा ने दस हजार इक्कावन रुपये मोहरदेन के इकरार नामे पर निकाह पढ़वाया। इस दौरान एसआइ शैलेंद्र ¨सह, चौकी इंचार्ज पुरुषोत्तम राव, दीवान वीरेंद्र सोनकर, दीनबंधु राय, महिला कांस्टेबल पूजा यादव, ¨बदू ¨सह, चंदन कुमार, संतोष कुमार,व्यास पांडेय, परमात्मा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी