गोरखपुर में खाद्य सामग्रियों के दाम में भारी गिरावट, दाल-तेल की कम हुईंं कीमतेें

सब्जियों व फलों की कीमतों के गिरावट के बीच दालों व खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई है। अरहर दाल मूंग दाल उड़द दाल मसूर दाल चना की कीमत कम होने लगी है। इससे लोगों पर पड़ रही मंहगाई की मार कम हुई है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:11 PM (IST)
गोरखपुर में खाद्य सामग्रियों के दाम में भारी गिरावट, दाल-तेल की कम हुईंं कीमतेें
ये बाजार में खाद्य सामग्री का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। दालों और तेलों में लगी महंगाई की आग धीमी पडऩे लगी है। अरहर की नई फसल आने और डिमांड कम होने से कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र, झारखंड व छत्तीसगढ़ की दाल मंडी में पहले से बना तेजी का रुख टूट गया है। महंगाई की तेज चाल चल रहा रिफाइंड आयल भी अब सुस्त पडऩे लगा है।

गोरखपुर में सब्जियां बेहद सस्‍तीं

सब्जियों व फलों की कीमतों के गिरावट के बीच दालों व खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आनी शुरू हो गई है। अरहर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल, मसूर दाल, चना की कीमत कम होने लगी है। इससे लोगों पर पड़ रही मंहगाई की मार कम हुई है। आलू, गोभी व प्याज जैसी मुख्य सब्जियों के भाव जमीं पर आने से किचना का बिगड़ा बजट काफी हद तक पटरी पर आने लगा है। आलू 15 से 20 तो परवल व करेला छोड़कर बाकी सारी सब्जियां 30 रुपये किलो से नीचे आ चुकी है। आटा की कीमत भी घटी है, जिससे लोगों को जेब कम ढ़ीली करनी पड़ रही है। सरसो तेल की आसमानी हो चली कीमत भी डाउन हुई है। लगन का सीजन न होने के कारण खाद्य वस्तुओं की डिमांड सामान्य बनी हुई है। बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तेल व दाल की कीमतों में और कमी आने का अनुमान है। तेल की कीमत अब पाम आयल पर निर्भर हो गई है। सरसो तेल में भी इसकी ब्लेंडिंग की जाती है। साथ ही रिफाइंड आयल में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं।

एक नजर आंकड़ों पर

नाम               अब       पहले

अरहर दाल        75          83  रुपये किलो

चना दाल         52           56

मसूर दाल        61            66

आटा             19            20

चना              52            60

मूंग दाल        105            110

उड़द दाल       100            104

रिफाइंड          106           111

सरसो का तेल    132          137

नोट : कीमत थोक बाजार के मुताबिक

chat bot
आपका साथी