सुहाग, समर्पण व प्रेम का पर्व करवा चौथ के लिए सज गया बाजार Gorakhpur News

करवा चौथ की तैयारी अब शुरू हो गई है। इसके लिए बाजार भी सजकर तैयार हो रहे हैं।

By Edited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:48 AM (IST)
सुहाग, समर्पण व प्रेम का पर्व करवा चौथ के लिए सज गया बाजार Gorakhpur News
सुहाग, समर्पण व प्रेम का पर्व करवा चौथ के लिए सज गया बाजार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सुहाग, समर्पण और प्रेम का पर्व करवा चौथ। हर स्त्री के लिए बेहद खास। करवा के चांद संग अपने चांद को देखने के लिए स्त्रियां विशेष श्रृंगार करती हैं। हाथों में पूजा की थाली लिए चांद को देखकर जन्म जन्मांतर के साथ की कामना करती हैं। इस पर्व को लेकर बाजार भी विशेष रूप से तैयार होते हैं। इस बार अभी से बाजार में रौनक छा गई है। करवाचौथ पर करवा बेहद खास होता है। मिट्टी से बने करवा पर राजस्थानी लुक महिलाओं को भा रहा है। लाल, पीले रंग के बाद मोती की कढ़ाई करवा की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। राजस्थानी टच की कारीगरी ने इन्हें बेहद आकर्षक बना दिया है।

साड़ियों की अच्छी रेंज मौजूद

करवाचौथ के लिए कपड़ा व्यापारियों ने साड़ियों की विभिन्न रेंज रखी हैं। कपड़ा कारोबारी ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक की डिजाइनर साड़ियां बाजार में मौजूद हैं। राजस्थानी पैटर्न के मारवाड़ी साड़ी की इस बार डिमांड है। महिलाओं ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

छलनी का बदला लुक

समय के साथ छलनी के लुक में भी बदलाव देखने को मिला है। ये भी मार्डन लुक में मिल रही है। चमकीले कपड़े, जरी गोटे से सजी इस छलनी की कीमत 100 रुपये से शुरू है।

स्टांप वाली मेहंदी रहेगी खास

करवा चौथ का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा है। मेहंदी की विभिन्न स्टाइल मौजूद हैं। इनमें स्टांप वाली मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसके अलावा कलरफुल मेहंदी, स्पार्कल या ग्लिटरी मेंहदी भी पसंद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी