CM के दखल के बाद खाद कारखाना को मिला यूरिया बेचने का लाइसेंस Gorakhpur News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइसेंस न मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई। इसके बाद चार दिन के भीतर लाइसेंस जारी हो गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 10:59 AM (IST)
CM के दखल के बाद खाद कारखाना को मिला यूरिया बेचने का लाइसेंस Gorakhpur News
CM के दखल के बाद खाद कारखाना को मिला यूरिया बेचने का लाइसेंस Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का खाद कारखाना शुरू होने से पहले यूरिया बेचने का रास्ता साफ हो गया है। एचयूआरएल को यूरिया बेचने का लाइसेंस मिल गया है। जल्द ही नकहा रेलवे स्टेशन पर यूरिया पहुंचने की उम्मीद है। लाइसेंस के लिए चार महीने से एचयूआरएल प्रबंधन भाग-दौड़ कर रहा था।

मुख्‍यमंत्री के हस्‍तक्षेप के बाद जारी हुआ लाइसेंस

पिछले दिनों गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लाइसेंस न मिलने की जानकारी मिली तो उन्होंने अफसरों से नाराजगी जताई। इसके बाद चार दिन के भीतर लाइसेंस जारी हो गया। खाद कारखाना में यूरिया तैयार होने से पहले बिक्री के लिए पूरी रणनीति बना ली गई है। फैजाबाद की फर्म को यूरिया बेचने के लिए अधिकृत किया गया है।

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड र्फिटलाइजर्स लिमिटेड से आएगी यूरिया

यूरिया के लिए एचयूआरएल प्रबंधन ने राष्ट्रीय केमिकल्स एंड र्फिटलाइजर्स लिमिटेड से करार किया है। नीम कोटेड यूरिया तैयार होने के बाद एचयूआरएल के नाम वाली बोरियों में रखकर बेचा जाएगा।

149.2 मीटर ऊंचा है प्रीलिंग टॉवर

अच्छे दाने वाली यूरिया बनाने के लिए एचयूआरएल ने देश का सबसे ऊंचा प्रीङ्क्षलग टॉवर बनवाया है। इस टॉवर के ऊपरी हिस्से से यूरिया का घोल गिराया जाएगा। इसकी ऊंचाई 149.2 मीटर है। अभी तक देश का सबसे ऊंचा प्रीङ्क्षलग टॉवर चंबल र्फिटलाइजर कोटा में था, इसकी ऊंचाई 141.5 मीटर है। खाद कारखाना का निर्माण जापान की कंपनी टोयो करा रही है। खाद कारखाना प्रबंधन के अनुसार प्रीङ्क्षलग टॉवर की ऊंचाई जितनी ज्यादा होती है, यूरिया के दाने उतने छोटे व गुणवत्ता युक्त बनते हैं।

फरवरी 2021 में कारखाना शुरू करने का लक्ष्य

खाद कारखाना का निर्माण 27 फरवरी 2018 में शुरू हुआ था। निर्माण पूरा करने के लिए 36 माह की अवधि निर्धारित की गई है। एचयूआरएल प्रबंधन का कहना है कि फरवरी 2021 में उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। नीम कोटेड यूरिया की बिक्री के लिए सभी तैयारियां पूरी

एचयूआरएल के वरिष्‍ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित का कहना है कि एचयूआरएल को यूरिया बेचने का लाइसेंस मिल गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए थे। मुंबई में यूरिया तैयार है। जल्द ही यूरिया नकहा पहुंच जाएगी। नीम कोटेड यूरिया की बिक्री के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इसी सीजन से किसानों को एचयूआरएल के बैग में यूरिया मिलने लगेगी।

chat bot
आपका साथी