अभ्युदय कोचिग में नीट और जेई की कक्षाएं शुरू,आयुक्त ने लिया जायजा

बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज व जिला ग्राम्य विकास संस्थान में भी शुरू हुई कोचिग कक्षाएं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:37 PM (IST)
अभ्युदय कोचिग में नीट और जेई की कक्षाएं शुरू,आयुक्त ने लिया जायजा
अभ्युदय कोचिग में नीट और जेई की कक्षाएं शुरू,आयुक्त ने लिया जायजा

जागरण संवाददाता,बस्ती: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज व जिला ग्राम्य विकास संस्थान में नीट और जेई की निश्शुल्क कोचिग कक्षाएं शुरू हो गई है। इसमें छात्र-छात्राओं को मेडिकल तथा इंजीनियरिग की पढाई कराई जा रही है। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने बेगम खैर ग‌र्ल्स इंटर कालेज में नीट की कक्षा का दिन में तीन बजे निरीक्षण किया। कुछ देर तक कक्षा में बैठे रहे। यहां शिवहर्ष किसान इंटर कालेज के प्रवक्ता साहब सिंह मौर्या भौतिक विज्ञान पढ़ा रहे थे। प्रधानाचार्या नीलोफर उस्मानी ने बताया कि प्रत्येक दिन तीन बजे से सायं छह बजे तक भौतिक विज्ञान, रसायनिक विज्ञान व जीव विज्ञान की कक्षा संचालित की जाएंगी। कुल 47 छात्राएं पंजीकृत हैं।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया है कि कक्षाएं नियमित संचालित की जाए। सभी लेक्चर रिकार्ड करके वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। ताकि छात्र-छात्राओं को दोबारा लेक्चर देखकर शंका समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन भी उपस्थित रहे। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. विवेक ने बताया कि उनके संस्थान में इंजीनियरिग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की कोचिग संचालित की जा रही है। सुबह सात बजे से नौ बजे तक की कक्षाओं में 34 छात्र-छात्राएं तथा सायं पांच बजे से सात बजे तक की कक्षाओं में 40 छात्र-छात्राएं है। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने अपने सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की समीक्षा की। कोचिग के लिए आवश्यक मशीन,यंत्र,स्टेशनरी एवं अन्य सामान की जेम पोर्टल से खरीदारी के निर्देश दिए। संचालन उप निदेशक समाज कल्याण संजय नाथ तिवारी ने किया। डीआईओएस डीएस यादव, प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल मौजूद रहे। प्रतियोगियों में उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी