Gorakhpur Weather Update: शीतलहर व घने कोहरे से हुआ मकर संक्रांति का स्वागत

Weather Update on Makar Sankranti 2021 गोरखपुर में शीतलहर व घने कोहरे के साथ गुरुवार को मौसम ने मकर संक्रांति का स्वागत किया। घने कोहरे के चलते 100 मीटर की दूरी की चीजें स्पष्ट रूप से नहीं दिख रही हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:48 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:48 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: शीतलहर व घने कोहरे से हुआ मकर संक्रांति का स्वागत
मकर संक्रांति के दिन गोरखपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। शीतलहर व घने कोहरे के साथ गुरुवार को मौसम ने मकर संक्रांति का स्वागत किया। घने कोहरे के चलते 100 मीटर की दूरी की चीजें स्पष्ट रूप से नहीं दिख रही हैं। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्यिस के करीब रह सकता है। रात में भी कोहरा छाया रह सकता है। हवा 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है।

अभी जारी रहेगी ठंड

यह स्थिति अभी अगले कई दिनों तक बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते दिन व रात के तापमान में मामूली अंतर है। दोनों तापमान के बीच अंतर मामूली होने के कारण लोगों को कपकपी छूट रही है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में 3000 व 5000 फिट पर हवाएं 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते भी मौसम ठंडा हुआ है।

मौसम को लेकर किसान भी उत्साहित

पिछले दिनों मौसम की बेरुखी से जिले के किसान नाउम्मीद हो गए थे। लेकिन मौसम में अचानक आए परिर्वतन से किसानों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि सप्ताह भर यही स्थिति बनी रहे तो उनकी फसल अभी बच सकती है। उनका कहना है कि अभी कुछ दिनों तक सूर्यदेव बादलों की ओट में रहें तो अच्छा है।

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

बुधवार को दिन में कड़ाके के ठंड रही। दिन का अधिकतम तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी