पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डीडीयू के महेंद्र सिंह

गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:05 PM (IST)
पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने डीडीयू के महेंद्र सिंह
गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य नामित किया गया है। रेलवे की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं महेंद्र सिंह

रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति विभिन्न स्तरों पर रेल उपयोगकर्ताओं हेतु सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परामर्श मुहैया कराती है। समिति यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं में सुधार लाने के लिए रेलवे को परामर्श देती है। महेंद्र कुमार सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर होने के साथ विश्वविद्यालय में जनसंपर्क अधिकारी भी हैं।

मीडिया में भी रह चुके हैं महेंद्र

घरेलू राजनीति एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के स्तंभकार के तौर पर जाने जाने वाले महेंद्र कुमार सिंह दिल्ली में एक अखबार के वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में लंबे वक्त तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कई न्‍यूज चैनलों में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उनको मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वह पूरी लगन एवं निष्ठा से करेंगे। महेंद्र सिंह को पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का सदस्य नियुक्त किए जाने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिवार एंव गोरखपुरवासियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी