साथ जी नहीं सके तो दुपट्टे में अपने हाथ बांधे और नदी में कूदकर दे दी जान Gorakhpur News

कुआनो नदी में एक प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है। दोनों के एक एक हाथ दुपट्टे से बंधे थे। उनकी उम्र 17 वर्ष के करीब बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी कोतवाली पुलिस ने दोनो के स्वजनो को दी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 08:05 AM (IST)
साथ जी नहीं सके तो दुपट्टे में अपने हाथ बांधे और नदी में कूदकर दे दी जान Gorakhpur News
प्रेमी युगल ने एक साथ नदी में कूदकर जान दे दी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र के भदेश्वरनाथ मंदिर के निकट कुआनो नदी में एक प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है। दोनों के एक एक हाथ दुपट्टे से बंधे थे। उनकी उम्र 17 वर्ष के करीब बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी कोतवाली पुलिस ने दोनो के स्वजनो को दी।

दो दिन से घर से गायब थे दोनो

लोगों ने नदी में दोनों का शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल रामपाल यादव ने दोनो के शवों को बाहर निकलवाया। किशोर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र तो किशोरी कोतवाली क्षेत्र की बताई गई है। किशोर के स्वजनों ने उसके गायब होने पर 22 फरवरी को पुरानी बस्ती थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोरी की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। प्रेमी युगल के शव नदी में मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी रवींद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए।

11वीं कक्षा का छात्र किशोर

कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर बस्ती शहर के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। उसके घरवालों ने बताया कि वह 21 फरवरी को दिन में घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बुधवार की देर शाम उसका शव मिलने की सूचना मिली। वहीं किशोरी के स्वजनों का कहना है कि वह भी 21 फरवरी को दिन में गायब हुई थी। उसकी तलाश की जा रही थी।

दोनो के शव एक साथ मिले हैं। स्वजनों से पूछताछ में पता चला कि दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। - रवींद्र कुमार सिंह, एएसपी।

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

उधर, कुशीनगर के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगातार जान देने की घटना सामने आई है। किशोरी के पिता ने तहरीर देकर गांव के ही चार युवकों पर उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि किशोरी दसवीं की छात्रा थी। रविवार रात को खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गई। सोमवार सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटका मिला। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन द्वारा आज रात को तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विवेचना कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी