Dumariaganj Lok Sabha Result : भाजपा फ‍िर जीती, जगदंबिका पाल की हैट्रिक

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 491950 मत मिले हैं।

By Edited By: Publish:Thu, 23 May 2019 09:22 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 10:11 AM (IST)
Dumariaganj Lok Sabha Result : भाजपा फ‍िर जीती, जगदंबिका पाल की हैट्रिक
Dumariaganj Lok Sabha Result : भाजपा फ‍िर जीती, जगदंबिका पाल की हैट्रिक
गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले की डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 491950 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि बसपा के आफताब आलम को 386531 मत पर ही संतोष करना पड़ा। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डा.चद्रेश उपाध्याय को 60502 वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी में कड़ा मुकाबला था। भाजपा से सांसद जगदंबिका पाल प्रत्याशी रहे तो गठबंधन से आफताब आलम और कांग्रेस से डा. चंद्रेश उपाध्याय थे। इस लोकसभा क्षेत्र में पांच विधान सभा क्षेत्र हैं। इसमें कुल 1761317 मतदाता हैं। इसमें से मात्र 935004 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां पर कुल 53.09 फीसद मतदान हुआ। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में कुल 1959 मतदेय स्थल बनाए गए थे। वर्ष 2014 में रही यह स्थिति वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने जगदंबिका पाल को उम्मीदवार बनाया था। वह 298845 मत पाकर विजयी घोषित किए गए थे। जबकि बसपा ने मोहम्मद मुकीम को प्रत्याशी बनाया था। उन्हें 195257 वोट पाकर पराजय का मुह देखना पड़ा। सपा प्रत्याशी के रूप में माता प्रसाद पाडेय को 174778 मत प्राप्त हुए थे। जबकि पीसपार्टी के अध्यक्ष डा. मोहम्मद अय्यूब को 99242 मत प्राप्त हुए थे। कांग्रेस की वसुंधरा को 88117 मत मिले थे और 6775 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया था। उल्लेखनीय है कि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधान सभा क्षेत्र पड़ता है। इसमें शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र, कपिलवस्तु विधान सभा क्षेत्र, इटवा विधान सभा क्षेत्र, बांसी विधान सभा क्षेत्र, डुमरियागंज विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। उक्त सभी विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा एवं उसके सहयोगी दल के विधायक हैं। इसमें शोरहगढ़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक भाजपा के सहयोगी दल के हैं। पांचों विधान सभा क्षेत्र में भाजपा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी जबरदस्त तैयारी की हुई है। बूथवार लोगों को लगाया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी