पूर्व सांसद मोहन सिंह के प्रतिमा स्थल पर ताला,बिना पुष्पांजलि लौटे पूर्व विधानसभाध्यक्ष

समाजवादी विचारक और पूर्व सांसद की स्‍मृति में देवरिया जिला मुख्‍यालय के टाउन हाल में आडिटोरियम में बना है। इसमें उनकी प्रतिमा स्‍थापित की गई है। 22 सितंबर को उनकी पूण्‍यतिथि पर पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष माता प्रसाद पांडेय श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 03:02 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 03:02 PM (IST)
पूर्व सांसद मोहन सिंह के प्रतिमा स्थल पर ताला,बिना पुष्पांजलि लौटे पूर्व विधानसभाध्यक्ष
आडिटोरियम बंद होनेे के ि‍विरोध में प्रदर्शन करते पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष व सपा नेता। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया में टाउन हॉल स्थित ऑडिटोरियम परिसर में पूर्व सांसद एवं समाजवादी विचारक मोहन सिंह की प्रमिता लगी हुई है। 22 सितंबर को पूण्‍यतिथित है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष माता प्रसाद पांडेय सपा नेताओं के साथ प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित करने गए थे। लेकिन आडिटोरियम के गेट पर ताला लगा हुआ मिला। इसलिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व सपा नेताओं को बिना पुष्प चढ़ाएं बैरंग वापस लौटना पडा। इस दौरान ऑडिटोरियम के सामने सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष ने व्‍यक्‍त की तीखी प्रतिक्रिया, सरकार पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभाध्यक्ष माता प्रसाद पांडे सपा कार्यकर्ताओं के साथ मोहन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाने जा रहे थे लेकिन प्रतिमा स्थल पर ताला लगे रहने के कारण उन्हें वापस होना पड़ा। इस पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए पूर्व विधानसभाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर मोहन सिंह की प्रतिमा स्थल का दरवाजा नहीं खोला गया यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा सरकार विपक्षी दलों के साथ बदले की राजनीति कर रही है।

आडिटोरियम बनाने के लिए सपा सरकार ने दी थी मंजूरी, स्‍वीकृत किया था धन

पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही यह ऑडिटोरियम बनाने की मंजूरी दी गई थी और इसके लिए धन स्वीकृत किया था। उन्‍होंने बताया कि आडिटोरियम का शिलान्यास विधानसभा अध्‍यक्ष रहते हुए उन्‍होंने ही किया था। ताला नहीं खोलने की कार्रवाई भाजपा सरकार के इशारे पर की गई है। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

उधर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऑडिटोरियम स्थल पर ताला लगने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर विरोध जताया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव, बाबू लाल यादव हृदय नारायण जायसवाल पूर्व विधायक गजाला लारी, स्वामीनाथ यादव तेज प्रताप जायसवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी