Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में कमिश्नर के पीए सहित 59, देवरिया में कोरोना के 64 नए केस

Live Coronavirus Gorakhpur News Updates 12 July 2020 गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में कोरोना वायरस की खबरों के लिए बनेे रहें हमारे साथ।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:42 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:00 PM (IST)
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में कमिश्नर के पीए सहित 59, देवरिया में कोरोना के 64 नए केस
Highlights Coronavirus Gorakhpur News: गोरखपुर में कमिश्नर के पीए सहित 59, देवरिया में कोरोना के 64 नए केस

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को कोरोना संक्रमण के कुल 479 नमूनों की जांच की गई। 420 निगेटिव व 59 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें एक कमिश्नर के पीए भी शामिल हैं। सदर के 30, खोराबार के चार, चरगांवा का एक, सहजनवां के आठ, उरुवा के चार, सरदार नगर के छह, पाली के चार व कैंपियरगंज के दो मरीज हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 691 हो गई है। 379 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 17 की मौत हो चुकी है। 295 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नगर पालिका के ईओ तथा जेल के पांच बंदी समेत 64 कोरोना पॉजिटिव

देवरिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लैब से 335 की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 272 की रिपोर्ट निगेटिव व 64 की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, एक नपाकर्मी के अलावा जिला जेल में एक सिपाही समेत पांच बंदी, देवरिया खास निवासी एक सपा नेता कोरोना पाॅजिटिव है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 440 पहुंच गई है। अभी तक पांच लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 211 तथा 224 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। सभी कोरोना पीड़ितों में जेल से कैदियों को 100 बेड मैटर्निटी अस्पताल व सेंट्रल एकेडमी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि रविवार को 63 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें नगर पालिका देवरिया के ईओ व जेल के सिपाही, बंदी आदि लोग शामिल हैं। सभी को काविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

412 की हुई सैंपलिंग

देवरियाl जिला अस्पताल के अलावा तहसील मुख्यालय पर बने सैंपल कलेक्शन केन्द्रों पर चिकित्सकों की टीम ने 412 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग किया। सभी नमूने को जांच के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर लैब भेज दिया गया।

कुशीनगर में 17 में मिला संक्रमण 

कुशीनगर से गोरखपुर मेडिकल काॅलेज भेजे गए नमूनों में रविवार की सुबह 17 की रिपोर्ट मिली। इसमें सभी पाॅजिटिव हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 259 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्त ने बताया कि सभी के बारे में जानकारी एकत्रित कर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित वार्ड व गांवों में भेज दी गई है। इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है। बताया कि कोराेना संक्रमित छह लोगों की मौत हो चुकी है, तो 129 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सिद्धार्थनगर में आठ कोरोना पॉजिटिव,

बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से 419 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। इनमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में पांच लोग कस्बे के तेतरी बाजार के हैं। इनकी उम्र 16 से 55 वर्ष के बीच है। जिसमें तीन महिला और दो पुरुष हैं। डुमरियागंज कस्बे में भी तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें दो पुरुष और एक लड़की है। सीएमओ डॉ सीमा राय के अनुसार अब तक 305 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 52 केस एक्टिव है। 10 की अब तक मौत हुई है। शेष 243 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 12523 लोगों की जांच हुई है। इसमें 10831 निगेटिव मिले हैं। 418 लोगों का सेंपल लिया गया है। 880 के रिपोर्ट का इंतजार है।

संत कबीरनगर में एक साथ मिले 19 नये संक्रमित

संत कबीरनगर जिले में रविवार को 1,070 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं इस दिन 13 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 386 हो गई है। बढ़ती संख्या से जनपद के लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है।

जनपद में सर्वाधिक बघौली ब्लाक में 13, शेष छह कोरोना पॉजिटिव मरीज धनघटा, पौली, नाथनगर व सेमरियावां ब्लाक में मिले हैं। इन सभी पाॅजिटिव मरीजों को उपचार के लिए सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। लखनऊ व इस जिले के कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 13 पाॅजिटिव मरीज रविवार को स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।

अब तक 14,735 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 12,276 निगेटिव और 386 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 248 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। वहीं 131 पाॅजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी