Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में आज भी हल्की बारिश के आसार, चटक धूप ने बढ़ाई मुसीबत

बारिश के बाद शनिवार सुबह से चटक धूप ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज भी जिले के आधे से अधिक हिस्से में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:40 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:41 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में आज भी हल्की बारिश के आसार, चटक धूप ने बढ़ाई मुसीबत
गोरखपुर में शनिवार सुबह निकली चटक धूप। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : बारिश के बाद शनिवार सुबह से चटक धूप ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज भी जिले के आधे से अधिक हिस्से में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। रविवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले लोगों को गर्मी भी झेलनी पड़ी।

न्यूनतम तापमान रहा 24.8 डिग्री सेल्सियस

गुरुवार रात में बादल जमकर बरसे। हालांकि शुक्रवार को दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे (गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में 51 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सितंबर में अब तक करीब 196 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

सितंबर की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर

सितंबर माह की औसत वर्षा 228.8 मिलीमीटर है। दिन का औसत अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है। औसत अधिकतम तापमान से दिन का तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि रात का तापमान औसत के करीब रहा। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश बस्ती जिले में 110 मिलीमीटर हुई है।

गोरखपुर जिले में कई स्थानों पर हो सकती है हल्की वर्षा

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को गोरखपुर जिले में आधे से अधिक स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 68 से 91 फीसद नमी रह सकती है।

दो मंडल में महराजगंज में हुई सर्वाधिक बारिश (मिलीमीटर में)

1 जून से 17 सितंबर तक

जिला वास्तविक वर्षा औसत वर्षा औसत के सापेक्ष बारिश (प्रतिशत में)

गोरखपुर 1205.8 1140.5 106

महराजगंज 1277.1 1063 120

देवरिया 950.8 809.2 117

कुशीनगर 843.5 824.1 102

बस्ती 1003.8 778.4 129

सिद्धार्थनगर 1047.9 1012.2 104

संतकबीरनगर 1183.6 936.2 126

chat bot
आपका साथी