Gorakhpur Weather Forecast: कल व 18 को गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश

Gorakhpur Weather Forecast 16 व 18 अक्टूबर को जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि शुक्रवार को मौसम खुसक रहेगा। सुबह के समय पुरुवा हवा चली है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 02:29 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 02:29 PM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: कल व 18 को गरज के साथ हो सकती हल्की बारिश
गोरखपुर में शन‍िवार से हल्‍की बारिश के आसार बन रहे हैं। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Gorakhpur Weather Forecast: मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि 16 व 18 अक्टूबर को जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि शुक्रवार को मौसम खुसक रहेगा। सुबह के समय पुरुवा हवा चली है। दोपहर बाद पछुआ हवा चलने के आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का आसार है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

पछुआ हवा चलने के आसार

मौसम विशेषज्ञ ने संभावना जताई है कि जिले में हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर चल सकती है और पूर्वानुमान 11 बजे के बाद दक्षिण-पश्चिम की तरफ हवा चल सकती है। हवा की गति 05-14 किमी प्रति घंटे हो सकती है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 24 से डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। शुक्रवार को आसमान साफ रह सकता है। गुरुवार को आर्द्रता 65 से फीसद के बीच रहेगा।

ऐसा रहेगा तापमान

गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता करीब 81 और न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत रही। पछुआ हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

पांच गुना अधिक हो चुकी है बारिश

बता दें अक्टूबर की औसत वर्षा 42.8 मिलीमीटर है। अब तक इसके सापेक्ष पांच गुना से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अभी तक 230 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है।

अधिकतम व न्‍यूनतम तापमान

अक्टूबर माह का औसत अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार के दिन का तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

chat bot
आपका साथी