Gorakhpur weather news: सुबह हल्का कोहरा, आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं बादल

तीन दिसंबर काे सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर बह सकती है। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से दक्षिण से उत्तर-पश्चिम की तरफ हवा बह सकती है। इसकी गति 3-11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:52 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:52 AM (IST)
Gorakhpur weather news: सुबह हल्का कोहरा, आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं बादल
तीन दिसंबर को सुबह गोरखपुर में छाई धुंध। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तीन दिसंबर काे सुबह हल्का कोहरा रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हवा उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा की ओर बह सकती है। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे के बाद से दक्षिण से उत्तर-पश्चिम की तरफ हवा बह सकती है। इसकी गति 3-11 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

25.6 डिग्री से नीचे रह सकता है अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। मौसमय विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने यह पूर्वानुमान जताते हुए कहा कि अगले तीन चार दिन बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण दो दिसंबर का दिन पिछले कई दिनों की अपेक्षा गर्म रहा। इसका परिणाम रहा कि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत व न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

औसत से गर्म दो डिग्री गर्म रहा दिन

दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। जबकि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात अधिकतम तापमान अपने औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिसंबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस है।जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अर्थात औसत न्यूनतम तापमान से न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

200 से नीचे आया एक्युआइ

पिछले तीन दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स(एक्युआइ) के स्तर में सुधार देखने को मिला है। गुरुवार को एक्यूआइ 121 रहा। एक्यूआइ में गिरावट रविवार से ही देखी जा रही है। रविवार रात करीब 10 बजे एक्युआइ 211 रहा, जबकि सोमवार रात करीब 10 बजे एक्युआइ 182 रहा। शुक्रवार सुबह एक्यूआइ 145 रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि लोग को एक्युआई के प्रति गंभीर होंगे तभी वायु प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकता है। वाहनों का कम से कम उपयोग करें। विद्युत का फिजूल खर्च न करें।

chat bot
आपका साथी