Gorakhpur weather News: सुबह हल्‍का कोहरा, शाम से बढ जा रही ठंड, 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा न्‍यूनतम तापमान

Gorakhpur weather News बीते दो-तीन दिनों में जिले में ठंड बढ़ी है। सुबह हल्‍का कोहरा छाया रह रहा है। दिन में गुनगुनी धूप और शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। यह स्थिति अभी आगे भी जारी रह सकती है।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 12:34 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 12:34 PM (IST)
Gorakhpur weather News: सुबह हल्‍का कोहरा, शाम से बढ जा रही ठंड, 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा न्‍यूनतम तापमान
सुबह हल्‍का कोहरा, शाम से बढ जा रही ठंड। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। बीते दो-तीन दिनों में जिले में ठंड बढ़ी है। सुबह हल्‍का कोहरा छाया रह रहा है। दिन में गुनगुनी धूप और शाम होते ही ठंड बढ़ जा रही है। यह स्थिति अभी आगे भी जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। 23 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्‍यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम खुसक रह सकता है। सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रह सकता है।

दिखने लगा है ठंड का असर

ठंड बढ़ने के साथ लोग अब गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं। कोई हाफ जैकेट में दिख रहा है तो कोई फुल जैकेट में। ठंड को ध्‍यान में रखकर लोग पूरी एहतियात बरतने लगे हैं। इधर दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्यिस रहा, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते लोगों ने ठंड महसूस की। सोमवार सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

खुश्‍क रेगा मौसम

मौसम खुश्‍क रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 24 नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह पुरुवा व दोपहर बाद पछुआ हवा चल सकती है। बता दें गुरुवार सुबह का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 22 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तीन डिग्री नीचे रहेगा नवंबर का औसत तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले सप्‍ताह से कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

chat bot
आपका साथी