Gorakhpur Weather News: कहीं हल्का कुहरा, कहीं दिखी खिलखिली धूप

Gorakhpur Weather News गोरखपुर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 10:57 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: कहीं हल्का कुहरा, कहीं दिखी खिलखिली धूप
गोरखपुर में गुरुवार को कुछ स्‍थानों पर हल्‍का कुहरा रहा। - जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गुरुवार की सुबह कहीं हल्का कुहरा दिखा तो कहीं खिलखिली धूप देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया था कि गुरुवार का मौसम खुसक रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्का कुहरा रह सकता है। आर्द्रता 60 से 86 फीसद के बीच रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती है। कल भी मौसम की यही स्थिति रहने वाली है।

ऐसा था कल का मौसम

हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती है। दोपहर बाद हवा दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। बता दें बुधवार सुबह का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। दक्षिण पश्चिम हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। मौसम विशेषज्ञ का मानना है इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा।

द‍िसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर के पहले ही सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारिश मई से ही शुरू हो गई थी। औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। आमतौर पर 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सप्ताह भर पहले से ही लोगों को अत्यधिक ठंड का आभास होगा।

नवंबर का औसत एक नजर में

औसत अधिकत तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस

औसत न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस

औसत वर्षा- 2.2 मिलीमीटर

औसत कुहरा दिन- 2 दिन।

chat bot
आपका साथी