गोरखपुर के वरिष्‍ठ साहित्‍यारों को दिया गया सम्मान, जानें, किसे मिला कौन सा सम्‍मान Gorakhpur News

गोरखपुर में वरिष्‍ठ साहित्‍यकारों और रचनाकरों को सम्‍मानित किया गया। इसके लिए डीवीएन पीजी कालेज के सभागार में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक सामाजिक और साहित्यिक संस्था संगम और कालेज के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:59 PM (IST)
गोरखपुर के वरिष्‍ठ साहित्‍यारों को दिया गया सम्मान, जानें, किसे मिला कौन सा सम्‍मान Gorakhpur News
पुस्तक का लोकार्पण करते कुलपति प्रो ऱाजेश सिंह एवं अन्‍य साहित्‍यकार।

 गोरखपुर, जेएनएन। डीवीएन पीजी कालेज के सभागार में सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक संस्था 'संगम और कालेज के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तक 'सरयू के स्वर का लोकार्पण किया गया और पूर्वांचल के नामचीन साहित्यकारों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

लोकार्पण के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि यह पुस्तक साहित्य के साथ-साथ समस्त पहलुओं को रेखांकित करती है। यह हमारे पुराने पीढ़ी के कवियों की भावनाओं को प्रदर्शित करती है। हिंदी विभाग के पूर्व आचार्य और पुस्तक के अतिथि संपादक प्रो. रामदरश राय ने कहा कि 'सरयू के स्वर पुस्तक में सात पीढिय़ों के कवियों की रचनाओं को प्रकाशित किया गया है, जो प्रेरणादायी है। विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल राय ने कहा कि रचना की सार्थकता उसके लोकार्पित होने में है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनंत मिश्र ने कहा कि साहित्य की परंपरा में समाज की प्रतिष्ठा जैसी सर्जनात्मकता है। अतिथियों का स्वागत संगम संस्था के अध्यक्ष नरसिंह बहादुर चंद कौशिक एवं डॉ आमोद कुमार राय ने किया। आभार ज्ञापन अनीता पाल सिंह व संचालन श्रीधर मिश्र ने किया। इस दौरान डा. आद्या प्रसाद द्विवेदी, डा. रामकृपाल राय, बृजकिशोर राय, डा. ज्ञान प्रकाश मिश्र, डा. उमेश पांडेय, राजन चन्द, कुमार अभिनीत, केतन यादव, डा. विनय मोहन त्रिपाठी, डा. अंगद सिंह आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ सम्मान

संगम शिखर सम्मान कृष्ण बिहारी गुप्त को, संगम सारस्वत सम्मान प्रो. राम दरश राय और प्रो. अनिल कुमार राय को मिला। इसी तरह से संगम सृजन सम्मान डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डा. कुमुद सिंह, डा. राम कृपाल राय को दिया गया। वहीं गिरीश कुमार पांडेय, परशुराम शाही, राज किशोर सिंह और राजेश चंद को संगम सेवा सम्मान दिया गया। राजेश्वर सिंह, हरे कृष्ण पांडेय, डॉ चेतना पांडेय, डॉ सत्यम्बदा शर्मा, सुभाष यादव कुमार शैल, सुधा मोदी और सतीश चंद्र त्रिपाठी को संगम साहित्य सुमन सम्मान प्रदान किया गया। संगम सौरभ सम्मान से भीम प्रजापति, अमिताभ पांडेय, जगदीश खेतान, अजय अंजान, बृजेश राय, अर्चना मालवीय, सुनैना, विनोद निर्भय, राम समुझ सांवरा, डॉ एहसान अहमद, चारुशिला सिंह, प्रतिभा गुप्ता और प्रीति गुप्ता को सम्‍मानित किया गया। जबकि केएन आजाद, केबी लाल कुंवर और हरिवंश शुक्ल को संगम भूषण सम्मान प्रदान किया गया।  

chat bot
आपका साथी