घर के अंदर छिपा था ऐसा जानवर कि देखकर निकल गई सबकी चीख, दो लोगों को घायल कर भागा Gorakhpur News

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर जंगल से एक तेंदुआ ग्राम पंचायत पिपरा सोहट के टोला मैरी पिपरी में घुस गया। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया जिससे आक्रोशित तेंदुए ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:30 AM (IST)
घर के अंदर छिपा था ऐसा जानवर कि देखकर निकल गई सबकी चीख, दो लोगों को घायल कर भागा  Gorakhpur News
पिपरा सोहट के टोला मैरी पिपरी स्थित एक घर से निकलकर भागता तेंदुआ। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : शिकार की तलाश में महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर जंगल से एक तेंदुआ ग्राम पंचायत पिपरा सोहट के टोला मैरी पिपरी में घुस गया। तेंदुआ के गांव में आने की भनक लगते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिससे आक्रोशित तेंदुए ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। रात तक वन विभाग की टीम उसे पकड़ने का प्रयास करती रही, लेकिन वह घर से बाहर नहीं आया। रात आठ बजे के करीब तेंदुआ अचानक घर से निकल कर जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए के जंगल मेें चले जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।  

जंगल से भटक कर तेंदुए के आने की सूचना पर वन विभाग हुआ अलर्ट

जंगल से भटक कर तेंदुए के मैरी पिपरी में पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। डीएफओ पुष्प कुमार के सहित अन्य वनकर्मी गांव में पहुंच गए। पिंजरे को भी गांव में मंगाया गया। दोपहर में तेंदुए पर कुछ लोगों ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे तिलमिलाया तेंदुआ बाहर निकलकर भागने लगा। इस दौरान रास्ते में मिले रामकिशोर व राममिलन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायल मैरी पिपरा सोहट गांव के निवासी हैं। उनका इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा है। एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार, रेंजर लक्ष्मीपुर विनोद कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान लोगों को तेंदुए से सचेत करते रहे। तेंदुआ दो बार बाहर निकला, लेकिन भीड़ को देख फिर से एक घर में घुस गया। डीएफओ पुष्प कुमार ने बताया कि रात में  तेंदुआ घर से निकल जंगल में चला गया है। ग्रामीणों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विवाहिता की मौत के मामले में मुकदमा

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेड़हरुआ में हुई विवाहिता की मौत के मामले में कोठीभार पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गेडहरुआ में शीतल नाम की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लड़की के पिता महेंद्र साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर  व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी