कुशीनगर में तेंदुए ने लोगों पर किया हमला, छह लोग घायल

कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में शाम के समय तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया जहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 01:30 PM (IST)
कुशीनगर में तेंदुए ने लोगों पर किया हमला, छह लोग घायल
कुशीनगर में तेंदुए ने लोगों पर हमला बोला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में शाम के समय तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तुर्कहा ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर तेदुएं को खोज रहे हैं। वन विभाग की टीम तेदुएं को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना से भटक कर तेंदुए के आने की आशंका

तेंदुए के महराजगंज के सोहगीबरवा बाघ आश्रय या पड़ोसी राज्य बिहार के वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना से भटक कर यहां आने की आशंका जतायी जा रही है। शाम करीब पांच बजे रामलाल पासवान के घर के बगल से होकर जाने वाली गली में स्थित झुरमुट से निकला तेदुआ पोखरे की तरफ गए गांव के ही अखिलेश व बकरी चरा रही 70 वर्षीय प्रभावती देवी पर हमला कर दिया। इनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। बड़ी संख्या में लोग घरों से लाठी-डंडा लेकर निकल गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दे दी। थाने के दारोगा पीके सिंह व वन दारोगा वीके सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस व वन कर्मियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील करते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। टीम व गांव के लोग तेंदुए की निगरानी में लगे थी कि शाम सात बजे तेदुएं ने दूसरी बार हमला कर रुदल, युनूस व अवधेश को घायल कर दिया। गांव में दहशत का माहौल है। रेंजर वी के यादव ने कहा कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बुलाई जा रही है। इसके साथ ग्रामीणों को तेंदुए से दूरी बनाने की अपील की जा रही है।

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल

रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव के निर्भया टोला के सामने नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार नौरंगिया निवासी विनोद गुप्ता व 20 वर्षीय सतीश गुप्ता निवासी गंगया टोला खोटही गांव घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी से डाक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी