बाजार में लैपटॉप की कमी, मनपसंद के लिए करना पड़ रहा इंतजार Gorakhpur News

आनलाइन कक्षाएं शुरू होने के कारम गोरखपुर के बाजार में कंप्यूटर और लैपटॉप की कमी हो गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:01 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:01 AM (IST)
बाजार में लैपटॉप की कमी, मनपसंद के लिए करना पड़ रहा इंतजार Gorakhpur News
बाजार में लैपटॉप की कमी, मनपसंद के लिए करना पड़ रहा इंतजार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। ऑनलाइन क्लास एवं वर्क फ्रॉम होम के चलते बाजार में लैपटॉप की कमी बरकरार है। इस समय छोटी दुकान हो या फिर शोरूम, मनपसंद लैपटॉप के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। हर जगह लैपटॉप के विविधता की कमी नजर आ जाएगी। बाजार में कम उपलब्धता के कारण कीमत भी बढ़ने लगी है।

कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश के लॉकडाउन घोषित होने के साथ ही वर्क फ्रॉम होम एवं ऑनलाइन क्लास की अवधारणा ने जोर पकड़ लिया। सबसे ज्यादा प्रभाव ऑनलाइन क्लास को लेकर पड़ा, जिससे लैपटॉप व मोबाइल की खूब मांग बढ़ी। लगभग हर घर में नया मोबाइल खरीदना पड़ा। सक्षम लोगों ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदना पसन्द किया। शुरू में रखे स्टॉक से मांग के सापेक्ष आपूर्ति तो की गई लेकिन धीरे-धीरे बाजार में कमी दिखने लगी। लॉकडाउन के कारण अधिकतर कंपनियों में निर्माण भी बन्द हो गया था, जिसके कारण पर्याप्त स्टॉक नहीं आ सका। नए लैपटॉप बनने की स्थिति अभी भी सुधर नहीं सकी है। व्यापारियों की मानें तो अभी भी बफर स्टॉक (किस दशा में निर्माण प्रभावित होने पर कुछ दिन तक आपूर्ति जारी रखने के लिए रखा जाने वाला स्टॉक) से ही काम चलाना पड़ रहा है।

छोटी दुकानों से लेकर शोरूम तक करनी पड़ रही एडवांस बुकिंग

वर्क फ्रॉम होम के कारण कमलेश को लैपटॉप की जरूरत थी। वह गांव आए थे। कई बार उन्होंने गोरखपुर का चक्कर लगाया लेकिन कुछ दिन बाद आने को कहा गया। उनकी पसंदीदा रेंज में यहां लैपटॉप नहीं मिला। हरिनारायण दुबे कहते हैं कि भतीजे को मोबाइल पर पढ़ने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण लैपटॉप खरीदने गए। एक सप्ताह इंतजार के बाद पसन्द का लैपटॉप मिल सका।

व्यापारी मनीष सक्सेना के अनुसार पहले आसानी से लैपटॉप मिल जाता था लेकिन अब कमी है। लोगों को मनपसंद का लैपटॉप तुरन्त नहीं मिल रहा। हमें भी पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल रहा। ग्राहक से ऑर्डर नोट कर हम लैपटॉप मंगाकर उनकी मांग पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। विकल्प के तौर पर लोग आने पुराने लैपटॉप व डेस्कटॉप ठीक भी कराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में यह स्थिति अभी जारी रहने की संभावना है। कीमत में 2500 से 3000 रुपये तक अंतर आया है।

chat bot
आपका साथी