Kushinagar Election Results 2019 : कुशीनगर में भाजपा के विजय कुमार दूबे ने दर्ज की बंपर जीत

Kushinagar Election Results 2019 कुशीनगर में भाजपा के विजय कुमार दूबे ने 337560 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सपा-बसपा गठबंधन के सपा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 03:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 05:00 PM (IST)
Kushinagar Election Results 2019 : कुशीनगर में भाजपा के विजय कुमार दूबे ने दर्ज की बंपर जीत
Kushinagar Election Results 2019 : कुशीनगर में भाजपा के विजय कुमार दूबे ने दर्ज की बंपर जीत

अजय कुमार शुक्ल, कुशीनगर। Kushinagar Election Results 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी के कुशीनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्‍याशी विजय कुमार दूबे ने 337560 मतों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। सपा-बसपा गठबंधन के सपा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस के आरपीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे। विजय दूबे की पहचान हियुवा के जुझारू नेता के रूप में रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक के रूप में हियुवा के अनेक आंदोलनों में शामिल रहे हैं। अपने बागी तेवर के चलते एक बार भाजपा से बगावत कर कांग्रेस का दामन थामा था और खड्डा विधानसभा क्षेत्र  से विधायक चुने गए थे। बीते राज्यसभा चुनाव में उन्हाेंने घर वापसी की और भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यहीं से एक बार फिर वे योगी के करीब आ गए।

जानिए, किसे मिले कितने वोट

लोकसभा चुनाव की मतगणना में विजय कुमार दूबे को को कुल 597039 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एनपी कुशवहा को कुल 259479 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के राजेश पाण्डेय का निर्वाचन हुआ था। तब उनको कुल 370051 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के आरपीएनसिंह को 85560 वोटों से हराया था। कांग्रेस ने इस बार भी आरपीएन को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्‍हें केवल 1,46,151 वोट ही मिले।

लोकसभा चुनाव 2019 : एक नजर

जीते : विजय कुमार दूबे (बीजेपी): 597039 वोट (56.88 फीसद)

निकटतम प्रतिद्वंदी : एनी कुशवाहा (गठबंधन): 259479 वोट (25.33 फीसद)

आरपीएन सिंह : (कांग्रेस) 1,46,151 वोट (14.07 फीसद)

लोकसभा चुनाव 2014 : एक नजर

जीते : राजेश पाण्डेय (बीजेपी) : 370051 वोट

निकटतम प्रतिद्वंदी : आरपीएन सिंह (कांग्रेस) : 284511 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी